Home
News

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 की तारीख आयी सामने, इन प्रॉडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी सेल, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 (Flipkart Big Billion Days Sale 2021) की तारीख की घोषणा कर दी गई है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 जो 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलने वाली है जिसका इंतजार हर कस्टमर्स को है। इसके अलावा, Flipkart Plus कस्टमर्स सामान्य यूजर्स की तुलना में पहले बिग बिलियन डे सेल का आनंद ले सकेंगे। इस अपकमिंग सेल में टीवी, स्मार्टफोन, कैमरा जैसे कई डिवाइसों पर भारी छूट मिलने वाली है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 की तारीख आयी सामने, इन प्रॉडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2021 की विस्तृत जानकारी

छह दिन की इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर, टीवी, ऑडियो प्रॉडक्ट और अन्य कैटेगरी में विभिन्न प्रोडक्टस पर कई डील्स, डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाले हैं।

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड के माध्यम से Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत की इंसटेंट डिस्काउंट दे रहा है। Paytm के माध्यम से पेमेंट करने वालों के लिए एक सुनिश्चित कैशबैक भी मिलेगा। Flipkart ने मंगलवार को इस साल की Big Billion Days सेल की तारीखों का खुलासा किया है और अब यह 7 अक्तूबर से 12 अक्तूबर 2021 तक चलेगी।

यह भारत में Flipkart की फ्लैगशिप सेल का आठवां एडिशन होगा और हर साल प्रतिद्वंद्वी अमेजन की अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। हालांकि अमेजन ने अभी तक इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया है। इस सेल के दौरान, खरीदार कई मोबाइल फोन पर ऑफर्स और छूट का लाभ उठा सकेंगे। Motorola, Oppo, Poco, Realme, Samsung और Vivo जैसी कंपनियां नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कर रही हैं जिन्हें फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी तरह, स्मार्टवॉच, पावर बैंक, हेडफ़ोन और स्पीकर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक की छूट, स्मार्ट टीवी पर 70 प्रतिशत तक की छूट और स्मार्टबाय और मार्क जैसे फ्लिपकार्ट ब्रांडों द्वारा पेश किए जाने वाले प्रॉडक्ट पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलने वाला है।

हालांकि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल भी इन्हीं दिनों के बीच आयोजित की जा सकती है क्योंकि हमने देखा है जब भी कोई सेल आयोजित होती है, तो दोनों की तारीखें लगभग समान ही होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days Sale 2021 from 7 to 12 October
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X