इस दिन शुरू होगी Flipkart की महासेल
फ्लिपकार्ट अपनी Festive Sale - बिग बिलियन डेज़ ( Flipkart Big Billion Days Sale 2022 ) आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वैसे तो कंपनी ने कुछ समय पहले इसकी घोषणा की थी, लेकिन Big Billion Days Sale की शुरुआत और समाप्ति होने की तारीख का उल्लेख नहीं किया था।

अब, कंपनी ने आखिरकार तारीखों का खुलासा कर दिया है और आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Flipkart Big Billion Days Sale 2022 लगभग एक सप्ताह तक चलेगी। इसके अलावा, कंपनी ने कुछ बहतरीन डील्स और ऑफर्स का भी खुलासा किया है जो खरीदार आने वाली Flipkart Big Billion Days Sale 2022 से उम्मीद कर सकते है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2022: इस दिन से शुरू
Flipkart Big Billion Days सेल 2022 23 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर को खत्म होगी। गौर करने वाली बात है कि Flipkart Big Billion Days सेल इसी दिन से शुरू होगी जिस दिन अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 शुरू होने वाली है । साथ ही फ्लिपकार्ट की सेल टॉप ब्रांडों पर भारी छूट के साथ आती है। Nothing Phone (1) , Google Pixel 6a, Apple iPhone 13, Apple iPhone 12 और अन्य स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में भारी छूट पर उपलब्ध होने वाले है ।
Flipkart Big Billion Days Sale 2022: क्या उम्मीद करें?
आने वाली सेल के दौरान, फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन, होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित सभी चीजों में डिस्कोउंट और ऑफर्स की पेशकश करने की उम्मीद है। इसके अलावा, खरीदारों के पास टोकन के रूप में 1 रुपये का भुगतान करके सभी वर्ग से अपने प्रोडक्ट्स को प्री-बुक करने का विकल्प भी होगा।
Flipkart Big Billion Days Sale 2022: बैंक ऑफर्स
Big Billion Days Sale के दौरान, खरीदार बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट और कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठा सकते है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI लेनदेन, पेटीएम यूपीआई और वॉलेट पर 10% तत्काल छूट प्रदान करेगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पे लेटर, फाइनेंसिंग पार्टनर ग्राहकों को ₹1 लाख तक का क्रेडिट देगा, जिसे अगले महीने या आसान EMI में चुकाया जा सकता है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2022: के लिए ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि ICICI बैंक, एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले खरीदार वार्षिक बिक्री के दौरान 10% तत्काल छूट का लाभ उठा सकेंगे। आमतौर पर चुनिंदा बैंकों पर 10% की तत्काल बैंक छूट 1,500 रुपये तक सीमित है।


Click it and Unblock the Notifications