Home
News

Flipkart Big Billion Days Sale: Pixel 7, Vivo V29e और Realme 11x 5G सहित इन फोन्स पर बंपर छूट

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट में बंपर छूट के साथ स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के तहत Google, Vivo, Realme, Samsung, Motorola, और Oppo जैसे स्मार्टफोन्स को भी शामिल किया गया है। जिसे आप कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकेंगे। कंपनी ने Flipkart Big Billion Days sale 2023 के लिए माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है। जिसमें कम दाम में मिलने वाले सभी स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि इनकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। तो आइए आगे इस सेल में अन्य कंपनियों के शामिल फोन्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

इन धांसू फोन्स पर बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के तहत ग्राहक Google Pixel 7, Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, Nothing Phone 1 और Oppo Reno 10 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स को भी भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा Vivo V29e, Poco M5, Realme 11x 5G, Samsung Galaxy F13, Moto G32, Infinix Hot 30 5G, Moto G14, Redmi Note 12, Realme 10 Pro 5G फोन्स को भी कीमत से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Sale में Pixel 7, Vivo V29e और Realme 11x 5G  इन फोन्स पर छूट

सबसे खास बात यह है कि, इस सेल में कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन को शामिल किया जा रहा है, जो पहली बार सेल आएंगे। इनमें Vivo V29, Samsung Galaxy F34 5G, Motorola Edge 40 Neo और Vivo T2 Pro 5G के साथ Pixel 8 के नाम शामिल हैं। 27 सितंबर को सेल प्राइस लाइव ऑफर शुरू हो चुका है। इसमें ग्राहक कुछ प्रोडक्ट्स सेल शुरू होने से पहले ही ऑफर में खरीद सकेंगे।

इन प्रोडक्ट्स पर भी पाएं भारी छूट

फ्लिपकार्ट के अनुसार इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और एसेसरीज पर भी 50 से लेकर 80 फिसदी तक का डिस्‍काउंट दिया जा सकता है। इसके अलावा अगर ग्राहक स्मार्ट टीवी या फिर होम अप्‍लाइंसेज खरीदता है तो इस सेल में 80% त‍क के डिस्‍काउंट का लाभ ले सकेगा। वहीं फैशन से जुड़ी चीजों पर 60 से लेकर 90% तक का डिस्काउंट और स्‍पोर्ट्स पर 60 से 80% तक का डिस्काउंट पा सकता है। इतना ही नहीं होम डेकॉर के सामान को 80% तक के ऑफर के साथ खरीद सकता है। फर्नीचर पर 85% तक की छूट दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphones like Google, Vivo, Realme, Samsung, Motorola, and Oppo have also been included under the Flipkart Big Billion Days Sale. Which you will be able to buy at a much lower price. The company has also made the microsite live for the Flipkart Big Billion Days sale 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X