Home
News

Flipkart Big Billion 2024 का टीजर लाइव: जानें डेट, ऑफर्स की लिस्ट और बैंक ऑफर

इस महीने की शुरुआत में Flipkart ने Big Billion Days 2024 सेल का टीजर जारी किया था। लेकिन अब यह टीजर ई-कॉमर्स साइट पर लाइव भी हो गया है। जिसमें साल की सबसे बड़ी सेल की डिटेल्स दी गई हैं।

फिलहाल टीजर में सेल की सटिक डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन Google सर्च लिस्टिंग से पहले ही पता चल गया है कि, Big Billion 2024 प्लस मेंबर्स के लिए 29 सितंबर से शुरू होगा और 30 सितंबर को सभी यूजर्स के लिए यह सेल लाइव हो जाएगा।

Flipkart Big Billion 2024 का टीजर लाइव: जानें डेट व ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days 2024 ऑफर - टीजर के अनुसार Flipkart का HDFC बैंक के साथ एक एक्सक्लूसिव पार्टनर होगा। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर भी ऑफर मिलेंगे।

अगर आप भी इस वक्त गैजेट या फिर कोई अन्य प्रोडक्ट्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान सबसे कम दाम में घर ला सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप कोई फ्लैगशिप फोन भी लेने का सोट रहे हैं, तो आपके लिए यह उचित समय हो सकता है। फ्लिपकार्ट 15 सितंबर को होने वाली अपनी आगामी 'बिग सेल ऑफ स्मॉल थिंग्स' सेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की जा रही है।

खास बैंक ऑफर- अग्रणी बैंकों के साथ विभिन्न सहयोगों के कारण आप चुनिंदा क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करते समय इंस्टेंट छूट भी पा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर - इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने डिवाइसेस जैसे स्मार्टफोन और लैपटॉप को बदलकर नई खरीद पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।

नो-कॉस्ट EMI - फ्लिपकार्ट स्मार्ट टीवी या प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन ऑफर करेगा, जिससे ग्राहक बिना किसी अन्य ब्याज के किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। इच्छुक ग्राहक Apple, Samsung, Google और Motorola सहित कई अन्य जैसे ब्रांड्स के फोन्स को किफायती दाम में खरीद सकते हैं। फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है, आने वाले दिनों में ऑफर और डील का खुलासा होने की उम्मीद है।

Amazon India ने भी Great Indian Festival Sale 2024 का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि ई-कॉमर्स साइट ने आगामी सेल की डेट पर से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद है कि, यह इस महीने के आखिर या अगले महीने के पहले हफ्ते तक लाइव हो जाएगी, जो कि Flipkart की Big Billion Days Sale 2024 के आस-पास हो सकती है। Great Indian Festival सेल के दौरान ग्राहक कुछ बेहतरीन एक्सचेंज डील और बैंक ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days Sale 2024: Know Date, offers, bank offers and discounts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X