Flipkart Big Billion Days Sale: Infinix के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल ( Flipkart Big Billion Days Sale ) जल्द ही शुरू होने वाली है और वार्षिक बिक्री के दौरान, ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील और ऑफर के साथ साथ धमाकेदार छूट की पेशकश करेगा और इस डिस्काउंट में Infinix के कई स्मार्टफोन भी शामिल है।

हालांकि फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सेल के दौरान खरीदारों को मिलने वाले सटीक डिस्काउंट और कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पता चला है की Infinix के स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है।
Infinix ने किया खुलासा
Infinix ने आने वाली Big Billion Days 2022 के लिए अपने स्मार्टफ़ोन के लिए ऑफ़र और सौदों का खुलासा किया है। Flipkart Plus सदस्यों के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू होगी। भारत में लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने स्मार्ट, हॉट और नोट सीरीज सहित कई स्मार्टफोन पर ऑफ़र की घोषणा की है।

कंपनी ने स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है और इसके अलावा, फ्लिपकार्ट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक कार्ड के साथ 10% तत्काल छूट दे रहा है। साथ ही, खरीदारों को सभी स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिल सकते है।
Infinix Flipkart Big Billion Days Sale Offers
Infinix Smart 6 और Infinix Hot 12 Play अब 8,000 रुपये से कम में उपलब्ध है , जबकि Hote 12 Pro 6GB वैरिएंट 10,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। नोट सीरीज के डिवाइस में Infinix Hot 12 Pro, Infinix Hot 12 Pro 5G और Infinix Hot 12 सभी 13,000 रुपये से कम में उपलब्ध है।

साथ ही आपको बता दें Infinix Note 12 Pro को भारत में अगस्त में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब यह 14,999 रुपये में उपलब्ध है, इसके अलावा आपको बैंक ऑफर्स भी मिल सकते है, जो कीमत को घटाकर 13,499 रुपये कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications







