Flipkart Big Billion Days Sale: रियलमी के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट, घर ले जाएं सस्ते स्मार्टफोन
फेस्टिव सीजन आने के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर सेल शुरू होने जा रही है, जिसमें ग्राहकों को खरीदारी के दौरान भारी छूट मिलेगी. इस छूट से ग्राहक अपने पसंदीदा उत्पाद को कम कीमत में खरीद सकेंगे. आपको बता दें कि Flipkart पर सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसमें Realme भी शामिल है.

Realme 9 Pro Plus 5G smartphone में 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. इस डिस्प्ले में यूजर्स को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है. कैमरे की बात करें तो रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 50MP, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है. फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद ग्राहक बेस मॉडल को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
Realme GT 2 एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 पर चलता है. इसमें 6.62 इंच का Full-HD+ AMOLED display है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसे Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन octa-core snapdragon 888 चिप से लैस है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है. इसकी कीमत 32,499 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहक इसे सिर्फ 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे जो कि तमाम छूटों को जोड़ने के बाद दिया गया है.

Realme 9 में 1000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें ग्राहकों को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है. Realme 9 की मौजूदा कीमत 14,499 रुपये है, इसे Flipkart Sale में 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
फ्लिपकार्ट सेल में Realme के कई स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं. Flipkart अपने इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट पर बड़ा ऑफर दे रहा है. जिसे आप कम कीमत में खरीद सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







