इस तारीख से शुरू हो रही है Flipkart Big Billion Days सेल, मिलेंगे बंपर ऑफर्स
लोकप्रिय ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने आखिरकार भारत में अपनी Big Billion Days की डेट को कन्फर्म कर दिया है। इस सेल का इंतजार ग्राहकों को काफी समय से था, जो कि अब नजदीक आ चुकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये सेल Flipkart की सबसे बड़ी सेल के रूप में जानी जाती है।
इस सेल में कई ब्रांड बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स की बहार लेकर आएंगे। इतनी ही नहीं इस सेल के दौरान यूजर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई पर सामान खरीदने की सुविधा भी मिलेगी। चलिए फिर Flipkart Big Billion Days की सेल के बारे में जाने लेते हैं कि ये कब आ रही है।

कब से शुरू होगी Flipkart Big Billion Days सेल
बता दें कि Flipkart Big Billion Days 2024 सेल की शुरुआत प्लस मेंबर्स के लिए 29 सितंबर 2024 से होगी। वहीं सभी लोगों के लिए यह सेल 30 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। इस सेल में खरीददारी करने पर ग्राहकों को 2x सुपर कॉइन भी मिलेंगे।
कितने प्रतिशत की मिलेगी छूट
Flipkart पर सेल के लिए माइक्रोसाइट के मुताबिक, ग्राहक इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक की भारी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपका प्लान टीवी खरीदने का है, तो आप 4K टीवी पर लगभग 75% तक की छूट पा सकते हैं। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 15 की कीमत और iPhone 14 की कीमत में अब तक के दाम पर कम होने की उम्मीद है।
iPhone के साथ ही आपको बाकी बड़े ब्रांड्स जैसे Samsung, Redmi, Xiaomi, Realme, OnePlus आदि पर भी आपको कमाल की डील मिलने वाली है। इन सब छूट के बाद Flipkart आपके लिए नो-कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक, बैंक ऑफर्स, कूपन और अन्य ऑप्शन भी पेश करेगा। Flipkart Big Billion Days में स्मार्टफोन के अलावा, आप लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और भी बहुत कुछ आइटम्स को बेहद ही कम दाम में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








