Flipkart Big Billion Days Sale: 54,990 का LG G8X ThinQ मिलेगा मात्र 19,990 रु में
ड्युल स्क्रीन स्मार्टफोन भले ही मार्केट में आ चुके है लेकिन अभी भी ये सभी की पॉकेट में फिट नहीं बैठते, 50 हजार से लेकर 1 लाख या इससे ऊपर के ड्युल स्क्रीन फोन आपको मिल जाएंगे। अगर आप भी ऐसा ही शानदार ड्युल स्क्रीन वाला फोन लेना चाहते हैं इस बार की Flipkart Big Billion Days में आपके लिए आ रहा है LG का पहला G8X ThinQ ड्युल स्क्रीन स्मार्टफोन वो भी आकर्षक दाम के साथ, सबसे पहले इसकी रीटेल कीमत जान लीजिए। LG G8X ThinQ की रीटेल कीमत है 54,990 लेकिन Big Billion Days में आप इसे मात्र 19,990 रु में खरीद सकते हैं।
इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं
इसके फीचर्स के बारे में बात करने से पहले ये समझना जरूरी है अपने आप में एलजी G8X ThinQ दूसरे स्मार्टफोन से अलग है मतलब 19 हजार रु की रेंज में आपको ड्युल स्क्रीन स्मार्टफोन तो मिलने से रहा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC दिया गया है जो आपके रोजर्मरा के टास्ट स्मूदली कर देगा। 6.4 इंच की दो FHD+ G-OLED स्क्रीन इसमें दी गई है जिसमें 2.5 डी कर्व टेंपर ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है साथ में ऊपर की ओंर वॉटरनॉच दिया गया है।
फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मद्द से एक्सपेंड कर सकते हैं साथ ही इसमें 2.1 इंच का एक कवर डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें सभी जरूरी जानकारी देखी जा सकती हैं।
कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सेकेंडरी कैमरा मिलता है जो 4के वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकता है।
इसके अलावा इसमें एक 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है जो फेस अनलॉक के साथ 1080 पिक्सल की वीडियो रिकार्डिंग करता है।
LG G8X ThinQ में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, ये उन चुनिंदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से है जिसमें HiFi DAC सपोर्ट वाला 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिलता है जो साउंड क्वालिटी को और बढ़ा देता है।
क्या इसे लेना फायदे का सौदा होगा
अगर आप थोड़ा अलग दिखने वाला फोन लेना चाहते हैं तो इसकी ड्युल स्क्रीन आपको पसंद आएगी साथ ही फोन में ज्यादा भारी यानी गेम्स वगैरह नहीं खेलते है तो ऐसे में ये एक परफैक्ट फोन होगा। 19,990 रु में दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन इसे एक अच्छा सौदा बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications







