MacBook Air अब 65,000 रुपये से कम में, जानें ऑफर्स और फीचर्स
फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2025 शुरू हो चुकी है और इस बार ग्राहकों को ढेरों गैजेट्स, होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से Apple MacBook Air खरीदने का सोच रहे थे।
लेकिन बजट की वजह से पीछे हट रहे थे, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। अगर अभी खरीदारी की जाती है तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

MacBook Air M2 पर खास ऑफर
MacBook Air (M2 चिप, 8GB RAM और 256GB SSD) फ्लिपकार्ट पर फिलहाल ₹63,989 में उपलब्ध है। यह कीमत इसके असली प्राइस से करीब 25% कम है। यही नहीं, बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल कर इसे और भी सस्ता खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card और SBI Credit Card यूजर्स को ₹4,000 तक का कैशबैक मिलेगा। UPI ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को ₹22,000 तक का एक्स्ट्रा ऑफ मिल सकता है।
- इन सभी ऑफर्स के साथ MacBook Air M2 की इफेक्टिव कीमत ₹45,000 से भी कम हो सकती है।
क्यों खरीदें MacBook Air M2?
हालांकि, यह Apple का लेटेस्ट लैपटॉप नहीं है, लेकिन मौजूदा डिस्काउंट इसे बेहद आकर्षक बना देता है। खासकर उन छात्रों, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जो बजट में एक भरोसेमंद लैपटॉप चाहते हैं।
- इसमें 13.6-इंच का Liquid Retina Display है जो True Tone सपोर्ट करता है और शानदार ब्राइटनेस व कलर एक्युरेसी देता है।
- वजन सिर्फ 1.24 किलोग्राम है, जिससे यह बेहद पोर्टेबल और कैरी करने में आसान है।
- बैटरी बैकअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है-यह 15 घंटे से भी ज्यादा चल सकता है।
Apple का M2 चिप रोजमर्रा के काम जैसे ब्राउजिंग, वीडियो कॉल्स और ऑफिस वर्क को स्मूदली हैंडल करता है। हल्की-फुल्की फोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए भी यह बेहतरीन है।
अगर आप 2025 में MacBook खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन लेटेस्ट मॉडल की हाई प्राइस आपके बजट से बाहर है, तो फ्लिपकार्ट की यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स का सही इस्तेमाल कर आप MacBook Air M2 को बेहद किफायती दाम में अपना बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications