Home
News

Flipkart पर Realme के इस फोन की पहली सेल का हुआ श्री गणेश, मात्र 6,099 रूपये में लें आए घर

अभी कुछ ही समय पहले Realme ने Realme GT NEO 3T को लॉन्च किया था और अब Realme GT NEO 3T भारत में पहली बार बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है । साथ ही आपको बता दें मुख्य आकर्षण में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर, एक 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAH की बड़ी बैटरी शामिल है जो 80W सुपरडार्ट चार्जिंग का समर्थन करती है।

Realme GT Neo 3T: कीमत और कलर ऑप्शन

Realme GT Neo 3T: कीमत और कलर ऑप्शन

Realme GT Neo 3T को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत आपको 33,999 रुपये होगी। Realme GT Neo 3T तीन कलर ऑप्शन- ड्रिफ्टिंग व्हाइट, डैश येलो और शेड ब्लैक में आता है।

 

Realme GT Neo 3T: सेल और ऑफर

Realme GT Neo 3T: सेल और ऑफर

पहली सेल के लिए, Realme और Flipkart नए GT सीरीज स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहे है। Realme GT, के बेस वैरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 29,999 रुपये है, बैंक ऑफर्स और लॉन्च ऑफर्स के साथ 7000 रुपये की भारी छूट पर उपलब्ध होगा।
Realme GT Neo 3T अब फ्लिपकार्ट और realme.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। खरीदार फ्लिपकार्ट के जरिये ICICI और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ फोन को खरीदने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज पर 19,900 रुपये की छूट भी दे रहा है, जिससे Realme GT Neo 3T कीमत कम होकर 6,099 रुपये हो जाएगी।

 

 Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 3T स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 3T में 6.62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ कंटेंट के लिए सपोर्ट मिलता है।
स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

Realme GT Neo 3T कैमरा और अन्य फीचर

Realme GT Neo 3T कैमरा और अन्य फीचर

Realme GT Neo 3T में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 8MP कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस से लैस है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। Realme GT Neo 3T वेपर चैंबर-आधारित कूलिंग के साथ आता है।
यह एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days Sale: Realme GT Neo 3T First Sale: Not long ago, Realme launched the Realme GT NEO 3T and now the Realme GT NEO 3T is available on Flipkart for the first time in India. Also, let us tell you that the main attractions include Qualcomm Snapdragon 870 5G processor, a 64MP triple rear camera setup, large 5,000mAH battery..
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X