Home
News

Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival: जानें किस डील में मिलेगा ज्यादा का फायदा?

Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival: भारत में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है, जिसके चलते शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Flipkart और Amazon ने पहले से ही अपनी कमर कस ली है। ये दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जल्द ही अपनी धमाकेदार सेल की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बता दें कि Flipkart Big Billion Days 2024 और Amazon Great Indian Festival 2024 आपके बीच जल्द ही आने वाली है। आज के हम इस आर्टिकल में इन दोनों सेल के बीच अंतर लेकर आए हैं, जिनमें इन दोनों सेल की डेट, शुरुआती एक्सेस और संभावित ऑफर्स पर प्रकाश डाला गया है।

Flipkart और Amazon की सेल में से आपके लिए क्या है फायदे की डील

Flipkart और Amazon की सेल में अंतर

कब शुरू होगी सेल ?

Flipkart Big Billion Days 2024: फ्लिपकार्ट की इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर 2024 से शुरू हो रही है। Flipkart Plus के ग्राहकों के लिए ये सेल एक दिन पहले यानी 26 सितंबर से शुरु हो जाएगी।

Amazon Great Indian Festival 2024: फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेजन पर इस सेल की शुरुआत 27 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। प्राइम मेंबर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस 26 सितंबर को ही मिल जाएगा।

बैंक ऑफर

Flipkart Big Billion Days 2024: HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स के लिए इस सेल में इंस्टिंट 10 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है और सुपर मनी ऐप के माध्यम से कैशबैक मिल सकता है।

Amazon Great Indian Festival 2024: इस सेल में SBI बैंक कार्ड होल्डर्स के लिए इंस्टिंट 10 प्रतिशत छूट की बात कही गई है। इसके साथ ही इस सेल में खरीद पर कई सारे ऑफर्स मिलने की भी संभावना है।

सेल में इन स्मार्टफोन्स पर छूट मिलने की संभावना

Flipkart Big Billion Days 2024: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में कई स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलने की संभावना है, जिसमें Samsung के स्मार्टफोन्स जैसे Samsung Galaxy S23, S23 FE, A14 5G शामिल है। इसके साथ ही Nothing Phone 2a, Acer Aspire 3 और iPhone के फोन भी शामिल हैं। इन सब के अलावा इस सेल में टीवी, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य होम अप्लायंसेज पर भी छूट मिलने की उम्मीद है।

Amazon Great Indian Festival 2024: बात करें अमेजन की सेल में मिलने वाली स्मार्टफोन डील की तो, इसमें iPhone 13, OnePlus 12R, Samsung Galaxy M35 5G, Redmi 13C, Samsung Galaxy S23 Ultra, OnePlus Nord CE 4 Lite और अन्य फोन पर बंपर ऑफर्स मिलने की संभावना है। Amazon अपनी इस सेल में लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, होम अप्लायंसेज, किचन अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और भी बहुत कुछ पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

अन्य डील्स

Flipkart Big Billion Days 2024: फ्लिपकार्ट 23 सितंबर को iPhone पर कई डील्स की घोषणा करेगा। इसी के साथ Google Pixel 9 और Motorola Edge 50 Pro जैसे एंड्रॉयड डिवाइस पर ऑफर पेश होंगे।

Amazon Great Indian Festival 2024: अमेजन 20 सिंतबर को Tecno Phatom V Flip, Honor 200 5G, OPPO F27 Pro और अन्य स्मार्टफोन के लिए डील्स की घोषणा करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Billion Days 2024 and Amazon Great Indian Festival 2024 sale are coming to you soon. In this article today, we have brought the difference between these two sales.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X