Flipkart Big Diwali Sale 2020: iPhone पर बेस्ट डिस्काउंट और ऑफर्स
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को एक दिन का अर्ली एक्सेस देने के बाद अब सेल हर किसी के लिए लाइव हो चुकी है। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल 13 नंवबर तक जारी रहने वाली है। बिग दिवाली सेल 2020 में कस्टमर्स को पॉपुलर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, वियरेबल्स, टीवी और अन्य इलेक्ट्रोनिक्स पर डिस्काउंट और शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं।
दिवाली सेल में खरीदें iPhone
खैर, आज सेल का दूसरा दिन है और हम आपको आज आईफोन पर मिलने वाली शानदार डील्स के बारे में बताएंगे। इनमें Apple iPhone XR , iPhone 11 Pro और iPhone SE शामिल है। ऐसे में अगर आप आईफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आज की डील को हाथ से ना जाने दें।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020- आज की शानदार डील्स
Apple iPhone XR का ऑफर
फ्लिपकार्ट ने अपने सेल में एक बार फिर से Apple iPhone XR को डिस्काउंट के लिए लिस्ट किया है। इसके 64GB वेरियंट की आज की डील में कीमत 38,999 रखी गई है जबकि फोन की एमआरपी 47,900 रुपए है। इतना ही अगर आप फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको 14,100 रुपए का इस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप एक्सिस बैंक, सिटीबैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा से पेमेंट करते हैं तो 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिलेगा। क्यों, है ना अच्छा मौका Apple iPhone XR खरीदने का?
iPhone 11 Pro पर ऑफर
iPhone 11 Pro की कीमत को डाउन करके 79,999 रुपए कर दिया गया है। फोन का आसली दाम 1,06,600 रुपए है। इस साल की फेस्टिव सीजन सेल में ये फोन इस बार सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर में आपको 14,100 रुपए तक का फायदा हो सकता है।
iPhone SE पर ऑफर
अगर आपने पिछली दिवाली स्पेशल सेल मिस कर दी थी तो परेशान मत होइए क्योंकि iPhone SE को एक बार फिर से कम कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। आप इसके 64 जीबी वेरियंट को 32,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऊपर की दोनों आईफोन डील्स की तरह इस फोन पर 14,100 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
मोटो G9 (Moto G9)
स्टॉक एंड्रायड का एक्सपीरियंस लेना चाहते है तो मोटोरोला स्मार्टफोन इस समय एक अच्छा ऑप्शन है, इस सेल में मोटो जी9 स्मार्टफोन 9,999 रु में खरीद सकते हैं। फोन की MRP कीमत 14,999 रु है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटप मिलता है। 4 जीबी रैम के साथ स्टॉक एंड्रायड एक्सपीरियंस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications