Flipkart Big Diwali Sale: iPhone 13 और Nothing Phone (1) पर फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील, चेक करें डिस्काउंट ऑफर

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल की बिक्री लाइव है और यह 16 अक्टूबर तक चलेगी। 5 दिनों की बिक्री के दौरान, ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और घरेलू और रसोई जैसे प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट का फायदा उठा पाएंगे। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल आईफोन 13, आईफोन 14 प्रो और कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन जैसे गैलेक्सी एस 22 प्लस, जेड फ्लिप 3, गैलेक्सी एस 21 एफई 5 जी, जसी कई स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिलेगा।
सबसे कम दाम पर मिलेगा iPhone 13 और Nothing Phone (1)
सेल के दौरान iPhone 13 को एक बार फिर से 50,000 रुपये के अंदर पेश किया जा रहा है। iPhone 13 बिग दिवाली सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर 59,990 रुपये में उपलब्ध है, आप 16,900 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का भी आनंद ले सकते हैं और कीमत को 43,090 रुपये तक कम कर सकते हैं।
Nothing Phone (1) एक्सचेंज डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट हाल ही में लॉन्च नथिंग फोन (1) भी पेश कर रहा है। बिग दिवाली सेल के हिस्से के रूप में कोई भी नए डिवाइस को कम से कम 27,000 रुपये में खरीद सकता है। ई-कॉमर्स दिग्गज 16,900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है।

Apple iPhone 13 स्पेसिफिकेशंस
- 15 सेमी (6.1-इंच) सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले
- नए 12MP टेलीफोटो, वाइड और अल्ट्रा वाइड कैमरों के साथ प्रो कैमरा सिस्टम; लीडर स्कैनर; 6x ऑप्टिकल जूम रेंज; मैक्रो फोटोग्राफी; प्रोरेस वीडियो, स्मार्ट एचडीआर 4, नाइट मोड, ऐप्पल प्रोरॉ, 4K डॉल्बी विजन एचडीआर रिकॉर्डिंग
- नाइट मोड के साथ 12MP ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा, 4K डॉल्बी विजन एचडीआर रिकॉर्डिंग
- फ़ास्ट A15 बायोनिक चिप
- 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक
- सिरेमिक शील्ड के साथ टिकाऊ डिजाइन
नथिंग फोन (1) की स्पेसिफिकेशन्स
नथिंग फोन (1) एक शानदार डिजाइन के साथ आता है जो ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिया गया है। डिवाइस के पिछले हिस्से में 900 एलईडी लाइट भी हैं जो डिवाइस पर नोटिफिकेशन आने पर जलती हैं। स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच का पंच-होल डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट/240Hz टच सैंपलिंग रेट है।
स्मार्टफोन 6nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G + ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB / 12GB रैम और 128GB / 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी है और इसमें 33W वायर्ड, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी है।


Click it and Unblock the Notifications







