Home
News

Flipkart Big Diwali Sale की हुई घोषणा, ऑफर्स, कैशबैक, डिस्काउंट से भरपूर

आजकल इंडिया में अगर आपको कोई सामान खरीदना है तो सस्ती ऑनलाइल मार्केटिंग के लिए शानदार वक्त है। पिछले एक महीने से भारत में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां भी काफी ऑफर्स पेश कर रही है। हाल ही में हुए दुर्गा पूजा के अवसर पर फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव धमाका सेल का आयोजन किया था जो 27 अक्टूबर तक चला। इस सेल में ग्राहकों को काफी सामानों पर छूट, कैशबैक समेत कई ऑफर्स दिए गए।

Flipkart Big Diwali Sale की हुई घोषणा, ऑफर्स, कैशबैक, डिस्काउंट से भरपूर

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल

अब फ्लिककार्ट ने दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल 1 नवंबर से शुरू होगा और 5 नवंबर तक चलेगा। कंपनी ने इस सेल का नाम बिग दिवाली सेल रखा है। इस सेल में भी कंपनी ने ग्राहकों को भरपूर छूट देने का पूरा मन बना लिया है। इसके लिए कंपनी ने टीज और टीजर रिलीज करना भी शुरू कर दिया है।

टीवी पर खास ऑफर्स

इस सेल में हर दिन दोपहर 12 बजे Mi LED TV 4 Pro (55-inch) सेल के लिए आएगा। जहां इसे ग्राहक ऑफर्स और छूट के साथ खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि शाओमी के इस 4K अल्ट्रा एचडी टीवी को एक महीने पहले 49,999 रुपए में पेश किया गया था। जिसे इस सेल में दर्शक कम दाम में खरीद पाएंगे।

इसके अलावा इस सेल में Vu 55-inch 4K Ultra-HD smart TV को 14,000 रुपए की भारी छूट के साथ बेचा जाएगा। इस टीवी की असल कीमत 57,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान ग्राहक इसे सिर्फ 43,999 रुपए में खरीद पाएंगे। इसके अलावा भी इस सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट और स्टैंडर्ड टीवी, रेफ्रीजरेटर, एयर प्यूरीफायर, घरेलू सामान जैसी सभी चीजों पर छूट मिलेगी। इन सभी सामानों को ग्राहक काफी सस्ते दाम में खरीद पाएंगे।

बैंकों के साथ साझेदारी

इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एसबीआई बैंक के साथ साझेदारी भी की है। ग्राहक सेल में अगर एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करेंगे तो उन्हें हर प्रॉडक्ट पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने मास्टरकार्ड के साथ भी साझेदारी की है, जिसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि जल्द ही कंपनी इसके बारे में भी सभी को पूरी जानकारी मुहैया कराएगी। इसके अलावा इस सेल के दौरान ग्राहकों को नो कोस्ट ईएमआई, 22,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर और 399 रुपए में एक्सटेंडिड वॉरंटी भी मिलेगी।

अमेजन से मिलेगी टक्कर

फ्लिपकार्ट की इस तैयारी को देखकर लगता है कि वो अपने ग्राहकों को पूरी तरह से खुश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं फ्लिपकार्ट को टक्कर देने वाली सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी इस रेस में अपने-आप को पीछे नहीं रखना चाहेगी। हालांकि अभी तक अमेजन ने दिवाली सेल की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट के बाद अमेजन भी जल्द ही दिवाली सेल की घोषणा करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has announced Diwali Sale. Flipkart Diwali Sale will start from November 1 and run till 5th November. The company has named this cell as Big Diwali Cell. In this cell, the company has also decided to give a lot of flexibility to the customers. For this, the company has also started releasing tees and teasers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X