Home
News

8 नंवबर से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट सेल, इन स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने अगली सेल का भी ऐलान कर दिया है। इस सेल की शुरुआत बिग दिवाली सेल के नाम से की गई है। जो कि 8 नंवबर से शुरू होगी और 13 नवंबर तक जारी रहेगी। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स को भारी छूट के साथ एवेलेबल कराया जाएगा।

8 नंवबर से शुरू हो रही है फ्लिपकार्ट सेल, इन स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका

इसके लिए कंपनी ने कुछ बैंक्स के साथ भी साझेदारी कर ली है। बता दें कि Flipkart Plus सदस्यों को 'बिग दिवाली सेल' का एक्सेस एक दिन पहले 7 नवंबर दोपहर 12 बजे से ही प्राप्त होगा।

इन स्मार्टफोन्स पर होगी भारी छूट

Realme Narzo 20 Pro

बिग दिवाली सेल में Realme Narzo 20 Pro पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। छूट के बाद फोन के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी जबकि 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट के लिए आपको 15,999 रुपये चुकाने होंगे।

Poco M2

इस स्मार्टफोन पर भी आपको 1,000 का डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसके बाद फोन का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 9,999 रुपये के साथ लिस्ट होगा।

Redmi 9i

सेल में रेडमी 9आई को भी लिस्ट किया गया है। फोन पर 300 रुपए की छूट दी जा रही है। आपको ये डिस्काउंट सिर्फ 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर ही मिलेगा। फोन की असल कीमत 9,299 रुपए है लेकिन सेल में आपको ये 8,999 रुपए में मिल जाएगा।

Realme C3

रियलमी सी3 को आप 1000 रुपए की ठूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन के 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत 7,999 रुपये हो जाएगी। वहीं इसका 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

अन्य ऑफर्स

फ्लिपकार्ट ने कस्टमर्स को एक्स्ट्रा डिस्काउंट देने के लिए Axis Bank, Citi Bank, Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank से पार्टनरशिप की है। इन बैंक्स के डेबिट व क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर आपको 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

इसके अलावा Bajaj Finserv के जरिए खरीद पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। स्मार्टफोन खरीद पर ई-कॉमर्स वेबसाइट 1 रूपये में मोबाइल प्रोटेक्शन और एक्सचेंज ऑफर दे रही है। सेल में सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेगमेंट में आपको 80 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-commerce website Flipkart has also announced its next sale. This cell has been started in the name of Big Diwali Sale. Which will start from November 8 and continue till November 13. During the sale, many smartphones will be made available with heavy discounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X