Flipkart Big Diwali Sale ends today: कुछ ही घंटे और बचे हैं sale, खरीदें बेस्ट फोन

Flipkart Big Diwali sale आज खत्म हो रही है और जिन लोगों ने अभी तक स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं खरीदे हैं, वे जल्दी करें। आपके लिए हम इस सेल में कुछ फोन पर ऑफर लाए हैं जिसे कम कीमत में खरीद सकतें हैं। चलिए जानते हैं।
Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S21 FE 5G फिलहाल 35,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। यह फोन 54,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। आप इसे SBI बैंक CC ऑफ़र का यूज करके 32,999 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। यह EMI पर भी मिल रहा है। गैलेक्सी S21 FE Exynos 2100 SoC द्वारा संचालित है और इसमें 6.4-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
Nothing Phone (1) स्मार्टफोन
Nothing Phone (1) सेल एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट दे रही है। Nothing Phone (1) एक बेहतरीन स्टॉक एंड्रॉइड फोन है जो स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित है। इसमें डुअल कैमरा सिस्टम, 5,000mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल किया गया है। Nothing Phone (1) को आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Poco X4 Pro स्मार्टफोन
अगर आप 15,000 रुपये में एक बेस्ट 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो Poco X4 Pro 5G आप के लिए बेहतरीन है। डिवाइस की कीमत आमतौर पर 18,999 रुपये है, लेकिन अब यह 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 15,499 रुपये से शुरू होती है। SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर आपको 10% ऑफर मिल जाएगा। यह 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 SoC है। ट्रिपल रियर कैमरा, 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Motorola Edge 30 स्मार्टफोन
Motorola Edge 30 अब 24,999 रुपये में मिल रहा है, इसके अलावा, SBI Bank कार्ड से आप 1,250 रुपये का फायदा पा सकते हैं, ऑफर के बाद इस फोन की कीमत 23,729 रुपये हो जाएगी। Motorola Edge 30 में 6.55-इंच 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778G SoC है। इसमें 4,020mAh की बैटरी है और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।
Realme GT 2 स्मार्टफोन
Realme GT 2 स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफ़र के साथ यह आपको 30,000 रुपये में मिल जाएगा। स्मार्टफोन 6.62-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है और इसमें ट्रिपल रियल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी भी है।


Click it and Unblock the Notifications








