Flipkart Big Diwali Sale: मात्र 11,099 रुपये में खरीदें Google Pixel 6a

Flipkart Google Pixel 6a Sale: ये बात तो हम सभी को पता है Google Pixel 6a को भारत में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था, और यह पहले से ही छूट पर उपलब्ध है। 43,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल ( Flipkart Big Diwali Sale ) के दौरान पहले से ही 10,000 रुपये से अधिक की छूट पर उपलब्ध है।
Flipkart Google Pixel 6a Sale
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल ( Flipkart Big Diwali Sale ) में गूगल पिक्सल 6a का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन प्राइस कट डिस्काउंट के तहत इसे 34,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स भी शामिल है जिससे फोन की कीमत काफी कम हो सकती है।
Flipkart Google Pixel 6a Bank Offer
फ्लिपकार्ट पर, खरीदार कोटक बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये की अतिरिक्त 10 प्रतिशत तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर पर 16,900 रुपये तक की छूट भी पा सकते है।
Flipkart Google Pixel 6a Exchange Offer
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो Google Pixel 6a पर काफी बढ़िया Exchange Offer दिया जा रहा है। इस तरह के फोन को एक्सचेंज कर ग्राहक को कुल 16,900 रुपये की छूट मिल सकेगी। साथ ही बैंक ऑफर को भी अपनाने पर 6,200 की भी छूट मिल सकेगी। इन सबके बाद आपको Google Pixel 6a 34,199 रुपये में नहीं बल्कि 11,099 रुपये में पड़ जाएगा।

Google Pixel 6A: Specifications
Google Pixel 6A में 6.14 इंच का OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले है। डिवाइस Google Tensor चिपसेट से लेस है और यह 12-मेगापिक्सल के दोहरे कैमरे के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ आता है। फोन में 4410 एमएएच की बैटरी मिलेगी। पर कंपनी फोन के साथ चार्जिंग ब्रिक उपलब्ध नहीं कराएगी। Google Pixel 6A में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro Flipkart पर है Sale के लिए उपलब्ध
साथ ही आपको बता दें Google ने भारत में Pixel 7 और Pixel 7 Pro को 59,999 रुपये और 84,999 रुपये में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। और आज से इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








