Flipkart Big Diwali Sale: सैमसंग का 96000 रूपये वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा है सिर्फ 35000 रूपये में

Flipkart Big Diwali sale 2022: अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे है तो अब समय आ गया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 ( Samsung Galaxy Z Flip 3 ) जो पिछले साल पेश किया गया था, फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2022 में सिर्फ 35,000 रूपये से कम में उपलब्ध है। जी हां आप सही सुन रहें है यह पहली बार है जब फोल्डेबल स्मार्टफोन पर इतना बड़ा ऑफर दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 ( Samsung Galaxy Z Flip 3 ) फोल्डेबल स्मार्टफोन क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लेस है।
Flipkart Big Diwali Sale offer on Samsung Galaxy Z Flip 3
कैसे लें 96000 रूपये का Smartphone 35000 रूपये में: फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ी दिवाली सेल ( Flipkart Big Diwali Sale ) चला रहा है। वहीं, Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को 59,999 रुपये में पेश किया जा रहा है। डिवाइस को 95,999 रुपये में लिस्ट किया गया था। खरीदार SBI क्रेडिट कार्ड लेनदेन के साथ अतिरिक्त 10,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते है, जिससे कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा, यदि आप एक पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आप 16,900 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते है, जिससे कीमत कम होकर 33,099 रुपये हो जाएगी।
Samsung Galaxy Z Flip 3 Specifications
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 ( Samsung Galaxy Z Flip 3 ) में 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ डायनेमिक डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,640 पिक्सल, एचडीआर10+ कम्पैटिबिलिटी और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। एक 5nm ऑक्टा-कोर SoC को 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
क्लैमशेल जैसे फोल्डेबल फोन पर डुअल बैक कैमरा सिस्टम में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और तस्वीरों को कैप्चर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए , Samsung Galaxy Z Flip 3 में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है। Samsung Galaxy Z Flip 3 के सेंसर में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, लाइट सेंसर, एक जियोमैग्नेटिक सेंसर है। स्मार्टफोन को आगे 3,300mAh की बैटरी है जो वायरलेस, रिवर्स और 15W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications







