Home
News

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 की जल्द होगी शुरुआत, बेस्ट डील्स और डिस्काउंट से लैस

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एक के बाद एक अपनी सेल्स का ऐलान कर रही है। अनुअल सेल बिग बिलियन डेज़ 2020 के तुरंत बाद फ्लिपकार्ट ने दशहरा स्पेशल्स सेल का आयोजन किया और अब बिग दिवाली सेल की घोषणा भी कर दी है। दशहरा स्पेशल्स 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 की जल्द होगी शुरुआत, बेस्ट डील्स और डिस्काउंट से लैस

29 अक्टबूर से 4 नवंबर तक बिग दिवाली सेल चलेगी। सेल के दौरान ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देने के लिए इस बार Axis Bank को चुना गया है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा।

Flipkart Big Diwali सेल डील्स एंड ऑफर्स

फ्लिपकार्ट ने अपने पोर्टल पर इस सेल के लिए एक डेडिकेटिड पेज बनाया है। जहां सेल की घोषणा की गई है। फिलहाल कंपनी ने सेल के दौरान मिलने वाले प्रोडक्ट्स की कीमत की डिटेल्स रिवील नहीं की है। लेकिन पेज से पता चलता है कि ग्राहकों को इस सेल में भी अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलने वाला है। सेल का मेन अक्ट्रेक्शन प्वाइंट स्मार्टफोन सेगमेंट रहेगा।

फ्लिपकार्ट पेज से पता चलता है कि सेल के दौरान ग्राहकों क Realme Narzo सीरीज़, Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, Oppo स्मार्टफोन्स और Poco स्मार्टफोन्स पर अच्छी डील मिलने वाली है। किफायती कीमत के साथ साथ कस्टमर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज बोनस ऑप्शन भी मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं कंपनी मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान की भी शुरुआत करेगी। जिसे 1 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80% डिस्काउंट

स्मार्टफोन्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। लैपटॉप्स पर 50 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा सकता है। प्रीमियम टैबलेट मे 45 प्रतिशत तक की छूट, टॉप सेलिंग ट्रिमर की शुरुआत 549 रुपये से होगी और हेडफोन और स्पीकर्स पर 80 प्रतिशत तक की बचत करने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही टीवी और अप्लायंसेस पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। अन्य कैटेगरीज़ पर भी भारी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

Dhamaka Deals सेगमेंट के तहत मध्यरात्री 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 8 बजे मोबाइल, टीवी आदि कैटेगरी में हर दिन एक नई डील पेश की जाएगी। Rush Hours में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की कीमत सबसे कम रखी जाएगी। साथ ही Flights की टिकट पर 2X प्रतिशत की फ्लैट छूट का वादा किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
E-commerce website Flipkart is announcing its sales one after the other. Dual Sale Big Billion Days Soon after 2020, Flipkart organized the Dussehra Special Sale and now also announced the Big Diwali Sale. Dussehra Specials will continue till October 28.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X