Flipkart Big Dussehra Sale 2022 Live: iPhone 13, Pixel 6a, Nothing Phones (1) और कई फोन पर मिल रहा डिस्काउंट

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 : Flipkart Big दशहरा सेल शुरू हो चुका है और 8 अक्टूबर को खत्म होगी। सेल के दौरान, Apple iphone 11 बैंक ऑफर्स और छूट के बाद 34,490 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। iPhone 13 आपके पुराने स्मार्टफोन को बदले बिना 59,990 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy S21 FE 5G 32,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि Google Pixel 6a को एक्सचेंज डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं सभी ऑफर।
Flipkart इन स्मार्टफोन पर भी दे रहा ऑफर
Flipkart की इस सेल के दौरान Realme, Poco, Samsung, Oppo, Vivo, Apple, Xiaomi और Motorola के स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट भी मिल रहा है। बिक्री में अपग्रेड करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक्सचेंज इंसेंटिव और no-cost EMI भुगतान विकल्प भी शामिल हैं।
Flipkart ने HDFC Bank के साथ साझेदारी की
Flipkart ने बिग दशहरा सेल 2022 के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि HDFC Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले खरीदार वार्षिक बिक्री के दौरान 10 प्रतिशत तुरंत छूट का लाभ पा सकेंगे। आमतौर पर चुनिंदा बैंकों पर 10 प्रतिशत की तत्काल बैंक छूट 1,000 रुपये तक सीमित है। flipkart exchange डील और नो-कॉस्ट ईएमआई और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रहा है।

Flipkart इन इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर दे रहा छुट
फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजैट खरीदने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए laptop, camera, speaker, headphones और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट और पैकेज डील दे रहा। इवेंट के दौरान Flipkart के टीजर पेज पर 50% तक की टैबलेट सेविंग का जिक्र किया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्लिपकार्ट Projector, Printer, Monitor और अन्य उपकरणों पर छुट दी जा रही है।
Flipkart पर चल रहा स्मार्ट टीवी सेल
फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल में ई-टेलर Samsung, Mi, realme और अन्य स्मार्ट टीवी पर ऑफर दे रहा है। Mi 5A (2022 मॉडल) Flipkart पर 48% की छूट के साथ बिक रहा है। स्मार्ट टीवी को चल रही सेल में ₹12,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus U1S स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल में 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








