Flipkart Big Dussehra Sale : 'Plus' मेंबर्स के लिए हुई शुरू, iPhone मॉडल्स पर बरस रहें है ऑफर और डिस्काउंट

एक शानदार तरीके से बिग बिलियन डे सेल 2022 सेल खत्म होने के बाद, ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल 2022 ( Flipkart Big Dussehra Sale ) की घोषणा कर दी है। वैसे तो दशहरा सेल ( Flipkart Big Dussehra Sale ) 5-8 अक्टूबर तक चलने वाली है पर फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए आज यानि 24 घंटे पहले ही शुरू हो चुकी है।
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रिकल होम अप्लायंसेज समेत कई प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। पर जो सबसे बड़ी चीज है वो है कि फ्लिपकार्ट बिग दशहरा सेल ( Flipkart Big Dussehra Sale ) के दौरान iPhone 13 के फिर से सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। सिर्फ iPhone 13 ही नहीं बल्कि iPhone के दूसरे मॉडल्स भी काफी कम कीमत में उपलब्ध होने वाले है। तो चलिए बिना किसी देरी के देखते है किस iPhone मॉडल पर मिल रहा है कितने का डिस्काउंट।
1--iPhone 13
iPhone 13 फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 60,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। यह करीब 57,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। छूट के बाद की कीमत में HDFC बैंक की पेशकश शामिल है।
2--iPhone 12 Mini
--iPhone 12 Mini कि बात करें तो फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 35,990 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है। ऑफर की कीमत में HDFC बैंक कार्ड्स पर उपलब्ध 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर शामिल है।
3--iPhone 11
iPhone 11 भी रियायती मूल्य पर उपलब्ध है। HDFC बैंक कार्ड ऑफर के बाद यह 34,490 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। डिस्काउंट फोन के सभी मॉडलों पर उपलब्ध है।
4-- iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 Pro
iPhone 13 Pro Max और iPhone 13 Pro 1,17,150 रुपये और 1,27,150 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहे है। ये कीमतें आपके द्वारा HDFC बैंक ऑफ़र लागू करने के बाद की है।
5--iPhone 13 Mini
--iPhone 13 Mini भी डिस्काउंट कीमत पर उपलब्ध है। फोन का 128GB मॉडल 52,240 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। डिस्काउंट फोन के सभी मॉडलों पर उपलब्ध है।
6--iPhone 12 Pro
-फ्लिपकार्ट iPhone 12 Pro पर भी डिस्काउंट दे रहा है। बैंक ऑफर के बाद स्मार्टफोन 97,240 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है।
दूसरे स्मार्टफोन पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
स्मार्टफोन खरीदार ऐप्पल, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, श्याओमी, वीवो, मोटोरोला, नोकिया और रियलमी जैसे टॉप ब्रांडों पर छूट की उम्मीद कर सकते है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, HDFC बैंक के कार्ड पर आपको अपफ्रंट पेमेंट और किश्तों दोनों पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट फ्लिपकार्ट पे लेटर सर्विस के यूजर्स को ऑफर भी देगा, जो पहले खरीदारी करने और बाद में भुगतान करने की अनुमति देता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद श्रेणी में, फ्लिपकार्ट 80 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगा, जबकि टीवी और डिवाइस बिक्री के दौरान 75 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications







