Flipkart Big Saving Days 2020 Sale का आज दूसरा दिन, तीन महंगे फोन हुए सस्ते
Flipkart पर Big Saving Days Sale चल रही है। आज इस सेल का दूसरा दिन है। इस सेल की शुरुआत 6 अगस्त की मध्यरात्रि से हुई है और 10 अगस्त तक इसको चलाया जाएगा। इस सेल के दौरान आप मोबाइल,स्मार्टफोन्स के साथ टैबलेट, इलेक्ट्रोनिक्स, फैशन, टीवी, खिलौने, घर का सामान समेत सभी चीजों पर ऑफर्स मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट सेल पर मिलने वाले ऑफर्स
Flipkart Big Savings Days Sale में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस सेल में आप अगर किसी भी सामाल को सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो भी आपको 10% का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
सभी सामान पर डिस्काउंट
अगर आप अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आप आज भी अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। इस सेल का फायदा आपको 10 अगस्त तक मिलेगा। हालांकि इस सेल में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स पर बहुत तरह के बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए हम आपको कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं, जिनपर डिस्काउंट मिलने वाला है।
आईफोन पर बड़ा डिस्काउंट
इन दोनों आईफोन को भी इस फ्लिपकार्ट सेल के दौरान अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone SE को इस सेल के दौरान 36,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खास बात इसका छोटा साइज और बड़ी पर्फोमेंस है। iPhone XR को भी इस सेल में यूज़र्स 44,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को यूज़र्स 7,500 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
भारत के पहले 5G फोन पर डिस्काउंट
इस फोन को भी यूज़र्स इस सेल के दौरान 37,990 रुपए की जगह सिर्फ 34,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से इस फोन में भी 3000 रुपए का फायदा यूज़र्स को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेस्य सेल के दौरान होगा। इस सेल के दौरान इस फोन को खरीदने केे लिए 14000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन की खास बात इसका 5G सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल समेत क्वॉड कैमरा सेटअप और 55 वॉट का सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट है।
मोटोरोला के 1.5 लाख रुपए वाले फोन पर डिस्काउंट
इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 1,24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन की असल कीमत 1,49,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने 25,000 रुपए का डिस्काउंट तो दिया ही है, साथ में अगर यूज़र्स इस फोन के लिए प्रीपेड पेमेंट करेंगे तो उन्हें 20,000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इस तरह से इस फोन में कुल 45,000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन को 5,209 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी खरीदा सकता है। इस फोन की खास बात इसका फ्लिप डिजाइन और डुअल डिस्प्ले है।


Click it and Unblock the Notifications








