Flipkart Big Saving Days सेल का आज आखिरी दिन, जानिए बेस्ट ऑफर्स और डिस्काउंट
Flipkart Big Saving Days Sale का आज आखिरी दिन है। ये सेल 6 तारीख से शुरू हुई है। 6 तारीख से ये सेल 10 अगस्त यानि आज रात के 11 बजकर 59 मिनट चलेगी। इस सेल के दौरान काफी सारे यूज़र्स ने काफी फायदा उठाया है। इस सेल में यूज़र्स को फोन के साथ-साथ टीवी, लैपटॉप, ऑडियो लाइनअप, ईयरबड्स समेत बहुत सारी चीजों पर डिस्काउंट, कैशबैक समेत बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं।

फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी दिन
इस सेल के दौरान हर प्रॉडक्ट पर मिलने वाले ऑफर्स उनके हिसाब से अलग-अलग है लेकिन फ्लिपकार्ट ने अपनी तरफ से यूज़र्स को इस सेल में ऑफर देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक से साझेदारी की है। अगर आप इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
1500 रुपए तक का डिस्काउंट
इसके अलावा अगर आप सिटी बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो भी आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि इस ऑफर के तहत यूज़र्स को ज्यादा से ज्यादा 1500 रुपए का ही फायदा हो सकता है। आपको इस सेल के दौरान खरीदारी करते हुए ध्यान दें कि ये बैंक ऑफर्स सभी प्रॉडक्ट पर लागू नहीं किए गए हैं। आइए आपको कुछ उन फोन्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें इस सेल में खरीदने से काफी फायदा होगा।
आईफोन मिलेगा सस्ते में
इन दोनों आईफोन को भी इस फ्लिपकार्ट सेल के दौरान अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone SE को इस सेल के दौरान 36,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खास बात इसका छोटा साइज और बड़ी पर्फोमेंस है। iPhone XR को भी इस सेल में यूज़र्स 44,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को यूज़र्स 7,500 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
5G फोन पर भी डिस्काउंट
इस फोन को भी यूज़र्स इस सेल के दौरान 37,990 रुपए की जगह सिर्फ 34,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से इस फोन में भी 3000 रुपए का फायदा यूज़र्स को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेस्य सेल के दौरान होगा। इस सेल के दौरान इस फोन को खरीदने केे लिए 14000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन की खास बात इसका 5G सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल समेत क्वॉड कैमरा सेटअप और 55 वॉट का सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट है।


Click it and Unblock the Notifications








