Flipkart Big Saving Days Sale: 23 जून से स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट कंपनी काफी दिनों के बाद अपनी एक नई सेल शुरू करने जा रही है। इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days Sale है। इस सेल की शुरुआत 23 जून को होगी। इस सेल में बहुत सारे फोन की फ्लैश सेल काफी कम कीमत में काफी सारे ऑफर्स के साथ होने वाली है। ये सेल 27 जून तक यानि 4 दिनों तक चलेगी।

Flipkart Big Saving Days Sale में ऑफर्स
इस बार की सेल में फ्लिपकार्ट कंपनी Apple iPhone 8, Google Pixel 3a, Xiaomi Mi Mix 2 जैसे कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देने जा रही है। इस सेल में इन फोन्स के अलावा भी यूज़र्स को Vivo Nex, iPhone XS और Oppo A9 (2020) जैसे फोन्स पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिया जाएगा।
अगर आप इन स्मार्टफोन्स को एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 10% का डिस्काउंट एक्सट्रा मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा होगा और 10% का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इन सबके अलावा यूज़र्स को इस ऑफर के जरिए एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा।
अब इस सेल में किस फोन को कितना डिस्काउंट मिलेगा, इसके बारे में आपको बताते हैं। Flipkart Big Saving Days Sale सेल में Vivo Z1x को 4000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा iPhone 7 Plus का 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पर भी कंपनी 2000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा गूगल पिक्सल 3a को भी कंपनी 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ इस सेल में पेश करने जा रही है।
Motorola फोन पर 25,000 का डिस्काउंट
इसके अलावा इस सेल की बात करें तो Oppo A9 (2020) के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनीन ने इस सेल में 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ पेश किया है। Mi mix 2 की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने इस सेल में 5000 रुपए के डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए पेश किया है। अगर आप Vivo Nex खरीदना चाहते हैं तो वो फोन भी आपको इस सेल में 6000 रुपए के बड़े डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।
iPhone 7 के 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन पर 3000, iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 3,500 रुपए का डिस्काउंट मिलता है। Motorola Razr (2019) को इस सेल में 25,000 रुपए के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर्स के साथ पेश किया जा रहा है। इस फोन को खरीदने पर कंपनी 5,209 रुपए का ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








