Flipkart Big Saving Days Sale: 24 से 26 मार्च तक मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने बिग सेविंग डेज़ सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन,टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी और एप्लायंसेज पर भारी छूट मिलेगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट की इस शानदार सेल का आगाज़ 24 मार्च से होने वाला है। ये सेल 26 मार्च यानि तीन दिन तक जारी रहेगी। चलिए आपको बताते हैं कि सेल में आपको क्या-क्या ऑफर किया जाएगा।

Flipkart Big Saving Days Sale ऑफर
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बिग सेविंग डेज़ सेल के लिए एक अलग पेज क्रिएट किया है। जिसमें सेल से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक टीवी और एप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक की छूट ऑफर की जाएगी। वहीं, कस्टमर्स को स्मार्ट टीवी खरीदने पर 65 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह, एसी पर 55 फीसदी का डिस्काउंट रखा गया है।
EMI ऑफर्स के साथ डिस्काउंट
आप रेफ्रीजरेटर्स को 6790 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। यदि आप एक एंड्रॉइड टीवी या फिर नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको सेल के दौरान काफी फायदा मिल सकता है।क्योंकि डिस्काउंट के साथ साथ आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। वहीं, अगर आप एसबीआई कार्डधारक हैं तो EMI ट्रांजेक्शन पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा।
हर तरह के प्रॉडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट
फिलहाल, कंपनी ने सभी ऑफर्स के बारे में जानकारी रिवील नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही मोबाइल और टैबलेट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता सकती है। सेल के पेज के मुताबिक, इतना तो साफ है कि ग्राहकों को फोन और टैबलेट पर भी शानदार डील ऑफर की जाएगी। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा।
80% तक की मिलेगी छूट
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के अतिरिक्त सेल में फैशन पर 50 से 80 फीसदी का डिस्काउंट, फर्नीचर पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। अब अगर आप पिछले कुछ दिनों से सेल का फायदा नहीं उठा पाए हैं तो कल से आपके पास अगले तीन दिनों तक का वक्त है। आप फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेय्स सेल के जरिए अपनी पसंदीदा स्मार्टफोन या अन्य इलेक्रोनिक प्रॉडक्ट्स को खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








