Home
News

5 मई से Flipkart Big Saving Days Sale शुरू, स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित इन प्रोडक्ट्स पर पाए 80% तक छूट

5 मई से Flipkart Big Saving Days Sale शुरू

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: अगर आप भी अपने घर के लिए या फिर किसी को गिफ्ट करने के लिए नया प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सही समय हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर जल्द ही Big Saving Days Sale शुरू हो रहा है। जिसके तहत आप लगभग 80% की भारी छूट के साथ स्मार्टफोन, लैपटॉप , स्मार्टवॉच, होम अप्लायंस सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स ले सकते हैं। आइए आपको फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के बारे में आगे बताते हैं।

फ्लिपकार्ट पर अगले महीने के पहले हफ्ते यानि कि, 5 मई से बिग सेविंग डेज की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को स्मार्टफोन पर कई बेस्ट डील्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही साथ ग्राहक लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी छूट

फ्लिपकार्ट के इस सेल में ग्राहकों को ना केवल फोन पर बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर भी बंपर छूट दिया जाएगा। स्मार्टफोन्स पर ग्राहकों को अच्छा खासा छूट मिल सकता है । जिसमें Samsung Galaxy F14 5G समेत अन्य बजट स्मार्टफोन्स, मिड-रेंज स्मार्टफोन्स और फ्लैगशिप डिवाइसेस पर डिस्काउंट का लाभ कस्टमर्स ले सकेंगे। इस सेल में बेस्ट सेलिंग लैपटॉप पर 14 हजार 990 रुपये से डील्स शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 55 % तक का छूट दिया जाएगा। इसके साथ ही होम एप्लायंसेज पर आप 70 % तक के छूट का लाभ उठा सकते हैं।

कब से कब तक चलेगा सेल

आपको बता दें, इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से एक पेज तैयार किया गया है, जिसमें साफ तौर पर दिखाया गया है कि ये कंपनी की सबसे बड़ी समर सेल होगी। इसके अलावा इस सेल में क्रेजी डील्स, Buy 1 Get 1 डील्स और प्रोडक्ट्स बेस्ट प्राइज के साथ बेचे जाएंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल में एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, फ्लिपकार्ट पे लेटर के तहत इंस्टेंट क्रेडिट, 1000 रुपये का गिफ्ट कार्ड और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक सुपरइलाइट क्रेडिट कार्ड जैसे लाभ ग्राहकों को दिए जाएंगे। यह सेल 5 मई 2023 से शुरू होकर 10 मई तक चलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Saving Days Sale is starting from 5th May. In this cell, a huge discount of up to 80% will be given on many products including smartwatches, laptops and smartphones. Apart from this, Crazy Deals, Buy 1 Get 1 Deals and products will be sold with the best prices in this sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X