Flipkart Big Saving Days Sale: स्मार्टफोन्स के साथ इन डिवाइसेज पर 16 दिसंबर से मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए बिग सेविंग डेज सेल इवेंट की अनाउंसमेंट की है, जो 16 दिसंबर से शुरू होगी। डिवाइसेज पर अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील्स और ऑफर्स भी होंगे। 6 दिन की सेल 21 दिसंबर तक चलेगी, ऐसे में खरीदारों के पास काफी समय होगा खरीदारी करने केम लिए ।
बैंक ऑफर भी है शामिल
जिन लोगों के पास प्लस मेंबरशिप है, उनके लिए यह सेल एक दिन पहले लाइव होगी, जिसका मतलब है कि प्लस मेंबरशिप के लोग 15 दिसंबर से सेल का फायदा उठा सकेंगे। Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 % कैशबैक ऑफर होगा, जो काफी कम है। पिछली सेल की तुलना में।
iPhone पर भी मिलेगा डिस्काउंट
जबकि ई-कॉमर्स दिग्गज ने विशेष रूप से बताया है कि iPhone 13 पर ऑफर होंगे, हम जानते हैं कि Flipkart ने हर सेल प्रोग्राम में पॉपुलर iPhone पर डिस्काउंट की पेशकश की है। कंपनी ने हाल ही में ब्लैक फ्राइडे सेल चलाई और आईफोन 13 पर 4,000 रुपये तक की डिस्काउंट की पेशकश की।

जो लोग पिछले सभी फेस्टिव सेल में शामिल नहीं हो पाए थे, वे लेटेस्ट सेल के जरिए इस डिवाइस को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि पिछले साल के आईफोन पर काफी अच्छा ऑफर मिलेगा। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल के दौरान अब तक का सबसे अच्छा ऑफर रहा है, जब कंपनी iPhone 13 को 49,999 रुपये में बेच रही थी।
फोन, टीवी और लैपटॉप पर डिस्काउंट
टीज़र पेज से पता चलता है कि Realme, Apple, Vivo, Poco और अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों के फोन पर सौदे होंगे। फ्लिपकार्ट टैबलेट, मॉनिटर, प्रिंटर और अन्य सहित इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक का डिस्काउंट देने का वादा कर रहा है। लोग टीवी और डिवाइस पर भी 75 % तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। अलग-अलग प्रोडक्टो पर समय-स्पेसिफिक ऑफर भी होंगे। हम 15 दिसंबर को सौदों और ऑफ़र के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








