Flipkart Big Savings Days 2020: 18-20 सितंबर के बीच इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
Flipkart Big Savings Days सेल की शुरुआत होने वाली है। अगर आप किसी भी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट कंपनी आपका इंतजार खत्म करने वाली है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेय्स सेल की शुरुआत 18 सितंबर को होने वाली है। ये सेल 20 सितंबर तक चलेगी और इस सेल में हर चीज पर डिस्काउंट ऑफर्स मिलने वाला है।

हालांकि सिर्फ स्मार्टफोन की बात करें तो स्मार्टफोन के लिए भी ये सेल काफी शानदार होने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि इस सेल में बहुत सारे स्मार्टफोन्स को काफी सारे डिस्काउंट ऑफर्स और कैशबैक के साथ बेचा जाएगा। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एसबीआई से हाथ मिलाया है।
अगर आप एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आपको अनेक प्रॉडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
Redmi K20 Pro
अब स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो अगर आप Redmi K20 को इस सेल में खरीदेंगे तो आपको 2000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर्स अतिरिक्त मिलेगा।
इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट सेल में खरीदेंगे तो आपको इसमें 1000 रुपए का फायदा होगा। इस फोन की कीमत सेल के दौरान 17,990 रुपए होगी। अगर आप Oppo A9 2020 खरीदेंगे तो भी आपको इस सेल के दौरान 2000 रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर 13,990 रुपए में लिस्ट किया गया है।
LG G8X ThinQ
फ्लिपकार्ट की आगामी सेल में एलजी कंपनी ने अपने इस फोन में एक-दो हजार नहीं बल्कि पूरे 15,000 रुपए का छूट देने का फैसला किया है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,990 रुपए है लेकिन इस फोन को डिस्काउंट के बाद यूज़र्स सिर्फ 39,990 रुपए में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप Realme X50 Pro 5G फोन को प्रीपेड के रूप में खरीदेंगे तो आपको इस सेल में 3000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
iQoo 3 को भी इस सेल के दौरान सभी प्रीपेड ग्राहकों को 31,990 रुपए में बेचा जा रहा है, जोकि असल में 34,990 रुपए का है। यानि कि इस फोन पर भी 3000 रुपए का फायदा होगा। ये कीमत इस फोन के 128 जीही स्टोरेज वाले मॉडल की है।


Click it and Unblock the Notifications








