Flipkart Big Saving Days Sale: 18-20 सितंबर के बीच मिलेगा बेस्ट डील्स और ऑफर्स
Flipkart Big Saving Days सेल की एक बार फिर से शुरुआत होने वाली है। इस सेल को 18 सितंबर से शुरू किया जाएगा और 20 सितंबर को खत्म किया जाएगा। इसका मतलब है कि यूज़र्स 18, 19 और 20 सितंबर यानि कुल 3 दिनों तक इस सेल का फायदा उठा सकते हैं और कम कीमत में सामान खरीद सकते हैं।

Flipkart Big Saving Days
इस सेल में स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टीवी, लैपटॉप, टैबलेट समेत तमाम इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स और अन्य एसेसरीज को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इन सभी कैटेगरी के प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप इस सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट तो मिलेगा ही बल्कि ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
इस सेल के शुरू होने पर आप सिर्फ 1 रुपए में भी चीजों को बुक कर सकते हैं। ये एक रुपए वाला ऑफर अगर आपको चाहिए तो आपको कुछ सामानों को प्री-बुक करना होगा। आप 15 सिंतबर से 16 सितंबर के बीच ही किसी सामान को प्री-बुक कर सकते हैं। इस प्री-बुकिंग के दौरान आप सिर्फ 1 रुपए में अपने लिए किसी प्रॉडक्ट को ऑर्डर कर सकते हैं। 15-16 सितबंर को आप सिर्फ अपने ऑर्डर को ब्लॉक कर पाएंगे। पेमेंट आप सेल के लाइव होने के बाद ही यानि 18 सितंबर को कर पाएंगे।
Flipkart सेल में 3 करोड़ से ज्यादा प्रॉडक्ट पर ऑफर्स
इस सेल के बारे में आप बाकी डीटेल्स को भी जानना चाह रह होंगे, तो आपको बता दें कि अभी तक फ्लिपकार्ट ने इस सेल के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। Flipkart Big Saving Days Sale के बारे में जैसे ही कुछ नई जानकारी मिलेगी तो हम आपको आर्टिकल के जरिए बताएंगे। हालांकि इतना तो कंफर्म है कि इस सेल के दौरान यूज़र्स को एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन, अप्लायंसेज प्रोटेक्शन जैसे कई ऑफर्स दिए जाएंगे।
फ्लिपकार्ट कंपनी अपने इस सेल के दौरान करीब 3 करोड़ से भी ज्यादा प्रॉडक्ट को ब्रिकी के लिए पेश करने वाली है। इसमें स्मार्टफोन के साथ-साथ ब्यूटी, टॉयज, बेबीकेयर, फैशन, फर्नीचर समेत इलेक्ट्रोनिक्स से भी सभी सामान होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








