Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट ला रहा है लूट सेल, मिलेंगे बम्पर डिस्काउंट में स्मार्टफोन्स
- फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल 4 दिन तक रहेगी।
- इस सेल में आप भारी डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीद सकते है।
- सेल में Google Pixel 4a को सिर्फ 26,999 रुपये में खरीद सकते हो।
यदि आप भी डिस्काउंट के साथ मोबाइल खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अब फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में मौका है जहाँ आप कई प्रॉडक्ड्स को भारी छूट के साथ खरीद सकते है। Flipkart Big Saving Days Sale जो रविवार, 13 जून से शुरू होगी एयर 4 दिनों के लिए चलेगी मतलब 16 जून को समाप्त होगी। जिसमें आपके पास कई प्रॉडक्ड्स को खरीदने का अच्छा मौका है।

Flipkart के अनुसार, लोग स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, वियरेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों पर भारी ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही अन्य डील्स के अलावा SBI कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस प्रकार चार दिन की सेल के दौरान जिन प्रॉडक्ट पर भारी डिस्काउंट मिलेगा उनमें Google Pixel 4a, iPhone 11 Pro, Motorola Razr 5G, Samsung Galaxy F12 और Asus ROG Phone 3 जैसे स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं।
इन प्रॉडक्ट और डिवाइस पर मिलेगा लूट ऑफर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में स्मार्टफोन पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। Gionee Max Pro, Infinix Smart 5, और Micromax In Note 1 जैसे फोन पर डिस्काउंट ऑफर दिए जाएंगे। जबकि Redmi Note 9 सहित मॉडल पर प्रीपेड डिस्काउंट भी मिलेगा।
कितना मिलेगा डिस्काउंट
- ROG Phone 3 इसकी मौजूदा कीमत 46,999 रुपये है लेकिन इस सेल में यह 41,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- सैमसंग गैलेक्सी F12 को आप फ्लिपकार्ट की इस सेल में 10,999 रुपये के बजाय 9,999 रुपये की रियायती कीमत खरीद सकते है।
- Google Pixel 4a को 26,999 रुपये में पेश किया जाएगा जबकि iQoo 3 24,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
- Motorola Razr 5G को 89,999 रुपये और iPhone 11 Pro 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि iPhone XR भी 39,999 रुपये और iPhone SE (2020) 31,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
- कस्टमर्स को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स भी मिलेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देगी।
- जबकि एक और रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टवॉच पर 60 प्रतिशत तक की छूट, टैबलेट पर 50 फीसदी तक की छूट, डेस्कटॉप पीसी और लैपटॉप पर 30 फीसदी तक की छूट और टीवी पर 70 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
इस प्रकार Flipkart Big Saving Days Sale में 4 दिन तक आप भी धमाकेदार डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट पूरी सेल के दौरान अलग से 'क्रेज़ी डील्स' भी रखेगी जो रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे होगी, जिसमें लिमिटेड समय के लिए चुनिंदा ऑफ़र होंगे।


Click it and Unblock the Notifications







