Home
News

Republic Day Sale: आज अंतिम दिन इस वेबसाइट पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट

अगर आप अभी तक रिपब्लिक डे सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आपको बता दें कि आज आपके पास आखिरी दिन है। पिछले कुछ दिनों से लगभग सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर गणतंत्र दिवस के खास मौके पर एक खास सेल का आयोजन किया गया था। हालांकि अमेज़न की वेबसाइट पर सेल कल रही रात को 12 बजे खत्म हो चुकी है लेकिन फ्लिपकार्ट पर सेल अभी भी जारी है।

Republic Day Sale: आज अंतिम दिन इस वेबसाइट पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट

Big Saving Days Sale का फायदा

अगर आप सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट पर चल रही Big Saving Days Sale का फायदा आज ही उठाना पड़ेगा, क्योंकि आज रात को 11 बजकर 59 मिनट पर फ्लिपकार्ट पर चल रही यह सेल खत्म हो जाएगी। लिहाजा, अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको आज दिन भर में खरीदारी करनी पड़ेगी। फ्लिपकार्ट पिछले 4 दिनों से अपने यूज़र्स स्मार्टफोन समेत सभी इलेक्ट्रोनिक आइटम्स और तमाम अन्य चीजों पर भरपूर डिस्काउंट और ऑफर्स मुहैया करा रही है।

इस सेल के दौरान यूज़र्स को काफी सारे प्रॉडक्ट्स पर बड़ा और बढ़िया डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस सेल में यूज़र्स को भरपूर फायदा देने के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत यूज़र्स को 10% का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए यूज़र्स ईएमआई ट्रांजैक्शन का भी फायदा होगा।

इस सेल में स्मार्टफोन्स के ऊपर सभी यूज़र्स को जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल के दौरान Realme 7 को 13,999 रुपए को शुरुआती कीमत, Realme 6 को 12,999 रुपए की शुरुआती कीमत, Samsung F41 को 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत और iPhone 11 को 48,999 रुपए की शुरुआती कीमत से बेचा जाएगा।

इलेक्ट्रोनिक आइटम्स पर भरपूर डिस्काउंट

इस सेल के बारे में कंपनी ने जो वेबपेज बनाया है, उसके मुताबिक यूज़र्स को 80% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। हेडफोन्स और स्पीकर्स को खरीदने पर यूज़र्स को 70% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा रियलमी के वियरेबल्स को खरीदने पर 50% तक का ऑफ यूज़र्स को मिल सकता है। लेपटॉप खरीदने पर 40% तक का ऑफ यूज़र्स को इस सेल के दौरान मिल सकता है।

वहीं ट्रीमर्स खरीदने पर भी 299 रुपए तक का डिस्काउंट यूज़र्स को मिल सकता है। स्मार्ट टीवी और साधारण टीवी खरीदने पर भी यूज़र्स को 75% तक का डिस्काउंट इस सेल के दौरान मिल सकता है। आपको बता दें कि इसी तरह इस सेल के दौरान यूज़र्स को फैशन, किचन आइटम्स, ब्यूटी, फूड, टॉय जैसे कई चीजों पर भरपूर डिस्काउंट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to take advantage of the cell, then you will have to take advantage of Big Saving Days Sale running on Flipkart today, because this cell running on Flipkart will end at 11.59 pm tonight.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X