Home
News

Flipkart Big Saving Days सेल 15 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक, जाने ऑफर

Flipkart ने अपनी बिग सेविंग डेज सेल की घोषणा कर दी है जो इस हफ्ते के लास्ट में शुरू होने वाली है। यह पांच दिवसीय सेल होगी जहां अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट छूट और ऑफर के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें से कुछ में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर और रसोई के जरूरी सामान और बहुत कुछ शामिल हैं।

Flipkart Big Saving Days सेल 15 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक

Flipkart Big Saving Days सेल की डेट

फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 15 जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 19 जुलाई तक जारी रहेगी । यह फ्लिपकार्ट के लिए एक बड़ी बिक्री होने जा रही है, और यह अमेजन की प्राइम डे सेल के आसपास ही हो रही है । अमेजन 15 और 16 जुलाई को अपनी प्राइम डे सेल की मेजबानी कर रहा है।

Flipkart Big Saving Days सेल ऑफर, डील

उत्पादों पर छूट के अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के लिए 10 % तत्काल छूट, फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक और भी बहुत कुछ प्रोवाइट करेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अब तक खुलासा किया है कि वहां फैशन आइटम 50 से 80% और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। टीवी और उपकरण भी 75% तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे, और फ्लिपकार्ट ओरिजिनल 80% तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे शानदार डील मिलेंगी। फ्लिपकार्ट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच हर घंटे लाइटनिंग डील भी पेश करेगा। अगर आप एक ही समय में कई उत्पाद खरीदते हैं तो आपको 10% तक ज्यादा छूट भी मिल सकता है।

Flipkart ने अभी तक डील्स और ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन उसने कुछ स्मार्टफोन डील्स को टीज किया है। 24 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध होंगे। आप Vivo T2x 5G, Realme C55 और POCO M4 5G जैसे स्मार्टफोन पर छूट की उम्मीद कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने POCO C50 को अब तक की सबसे कम कीमत पर बिक्री के लिए टीज किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart's Big Saving Days sale is all set to start from July 15 and will continue till July 19. This is going to be a huge sale for Flipkart, and it's happening right around the corner from Amazon's Prime Day sale. Amazon is hosting its Prime Day sale on July 15 and 16.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X