Flipkart Big Saving Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है टॉप डील्स

Flipkart Big Saving Days Sale: फ्लिपकार्ट एक बार फिर बड़ी और धमाकेदार सेल के साथ वापस आ गया है और अपने साथ कई सारे ऑफर्स और डील्स लेकर आया है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) 20 जनवरी तक लाइव रहेगी। साथ ही आपको बता दें दिनों 5 की सेल के दौरान, फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, कैमरा, होम अप्लायंसेज, फैशन एक्सेसरीज और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट की पेशकश करेगी। इसके साथ ही आप ICICI और सिटी बैंक कार्ड का उपयोग करके 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।
Nothing Phone (1)
को 25,999 रुपये में ही बेचा जा रहा है। यदि आप ICIC बैंक या Citi बैंक कार्ड का उपयोग करके भुगतान करते हैं, तो आप स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कीमत घटकर 24,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज ऑफर्स पर 20,000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। इससे नथिंग फोन (1) की कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी।
Google Pixel 6a
Pixel 6a के 6GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ, आप कीमत को 1000 रुपये तक कम कर सकते हैं। डील को और बढ़िया बनाने के लिए, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज या आपके पुराने डिवाइस में 21,000 रुपये तक की पेशकश कर रहा है जिसके बाद कीमत 7,999 रुपये हो जाएगी।
IPhone 14
IPhone 14 अपने लॉन्च के बाद से फ्लिपकार्ट पर अपनी सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया है। जिस डिवाइस को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, उसकी कीमत 67,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट ने लगभग 11,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया है। हालांकि, आप अपने ICICIया सिटी बैंक कार्ड का उपयोग करके कीमत को और भी कम कर सकते हैं। साथ ही आप अपने पुराने मोबाइल के बदले 20,000 रुपये तक पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








