Flipkart Big Savings Day Sale इस दिन से होगी शुरू, 80% तक की छूट पर मिलेंगे ये गैजेट्स
Flipkart Big Savings Day Sale: इस महीने के आखिर में फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल की मेजबानी करने जा रहा है। जी हाँ, हाल ही में अमेजन प्राइम डे सेल की तारीख की घोषणा के बाद अब फ्लिपकार्ट ने घोषणा कर दी है और यह सेल 23 जुलाई को लाइव होगी, जहां यूजर्स विभिन्न स्मार्टफोन, वीयरेबल्स, लैपटॉप आदि डील्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं और यहाँ तक की आधी कीमत और कुछ प्रोडक्ट्स तो 80 प्रतिशत की छूट पर मिलेंगे। Flipkart Big Savings Day Sale 23 से 27 जुलाई तक रहेगी जिसमें आप भारी छूट पर गैजेट खरीद सकते हैं।

वहीं आपको बता दें कि Flipkart पहले ही Oppo Reno 5 Pro, iPhone 11 और Moto G31 पर ऑफर को टीज कर चुका है। इस कारण हम उम्मीद करते हैं सेल के नजदीक आते ही Flipkart कुछ और डील का खुलासा करेगा और हम मोटोरोला, वीवो और अन्य ब्रांडों के स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीद सकेंगे।
Flipkart Big Savings Day Sale में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर मिलेगी 80% तक की छूट
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिलने वाला है। कस्टमर्स इस सेल में हेडफोन और स्पीकर को 70 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। जबकि कंप्यूटर एक्सेसरीज जैसे राउटर, कीबोर्ड भी भारी छूट पर उपलब्ध होंगे।
Flipkart Big Savings Day Sale में टैबलेट्स पर मिलेगी 45% तक की छूट

इसी तरह ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पहले से ही यह घोषणा कर दी है कि इस फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल के दौरान टैबलेट्स 45 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि अगर कोई कस्टमर स्मार्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो वो इस सेल में 65 प्रतिशत तक की छूट पर खरीद पाएंगे। और स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
Amazon Prime Day Sale भी है 23 जुलाई से शुरू
वहीं आपको याद दिला दें कि हाल ही ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया ने भी अमेजन प्राइम डे सेल की तारीख की घोषणा की थी। अमेजन की सेल भी 23 जुलाई से ही शुरू होगी लेकिन यह 24 जुलाई को समाप्त होगी, जबकि Flipkart Big Savings Day Sale 27 जुलाई तक रहेगी जिसमें कस्टमर्स 80% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








