Home
News

Flipkart Big Saving Days की हुई शुरुआत, 22 दिसंबर तक कई स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भरपूर छूट

Flipkart Big Saving Days की शुरुआत मध्यरात्री 12 बजे से हो चुकी है। इस सेल के लिए यूज़र्स पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज इस सेल की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी किसी सेल का इंतजार कर रहे थे तो आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की ये सेल आज से शुरू हुई है और 22 दिसंबर तक चलेगी। लिहाजा, अगले पांच दिनों तक आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। आइए हम आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

फ्लिपकार्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट

Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट का ऑफर तो मिलेगा ही, उसके साथ-साथ नो कॉस्ट ईएमआई का भी काफी शानदार ऑफर आपको मिलेगा। इसके अलावा आपको इस सेल के दौरान कई फोन पर काफी बढ़िया एक्सचेंज डिस्काउंट का ऑफर भी मिलेगा। इस सेल के दौरान बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने एसबीआई के साथ साझेदारी की है।

फ्लिपकार्ट ने एसबीआई के साथ की साझेदारी

फ्लिपकार्ट ने एसबीआई के साथ की साझेदारी

अगर आप एसबीआई कार्ड से पेमेंट करके खरीदारी करेंगे तो आपको 10% की छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि ये छूट क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड पर दी जाएगी। आपको बता दें कि इस सेल के दौरान एप्पल, सैमसंग समेत सभी कंपनियों के स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे, आइए हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

iPhone का ऑफर

iPhone का ऑफर

iPhone XR: इस फोन को 38,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 6,500 रुपए का नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है। इस फोन का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 44,990 रुपए का बिकेगा और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 49,990 रुपए का बिकेगा।

Samsung Galaxy F41 की कीमत

Samsung Galaxy F41 की कीमत

Samsung Galaxy F41 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपए है। आपको बता दें कि ये कीमत इस सेल के लिए है। इसके अलावा इस फोन में 1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Realme के स्मार्टफोन्स

Realme के स्मार्टफोन्स

इस सेल के दौरान रियलमी कंपनी के स्मार्टफोन्स पर काफी अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। इस सेल के दौरान यूज़र्स को Realme 6 के 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट पर 12,999 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा इस कंपनी के Realme Narzo 20 Pro को इस सेल में डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Realme 6i को यूज़र्स महज 11,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

Oppo के फोन्स पर भी मिलेगी छूट

Oppo के फोन्स पर भी मिलेगी छूट

Oppo Reno 2F: इस फोन को 15,990 रुपए में खरीदा जा सकता है, जिसमें 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगा। वहीं Oppo F15 का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वाले वेरिएंट में यूज़र्स को 14,990 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Saving Days have started at 12 midnight. Users have been waiting for this sale for a long time. Today this sale has started. If you too were waiting for a sale, then tell you that this sale of Flipkart has started from today and will run till 22 December.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X