Home
News

Flipkart Big Savings Days Sale: 6-10 अगस्त के बीच इन 5 स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट कंपनी बहुत दिनों के बाद अपने एक नए सेल का आयोजन करने जा रही है। इस नए सेल का नाम Flipkart Big Savings Days Sale होगा। इस सेल की शुरुआत 6 अगस्त को होगी और 10 अगस्त तक चलेगी।

इस सेल में काफी सारे प्रॉडक्ट पर काफी अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जाएगा लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप इस सेल में ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन्स के बारे में बताने से पहले हम आपको इस फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेय्स सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

अगर आप इस सेल में किसी भी सामान को खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ट और सिटी बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी कुछ अन्य ऑफर्स अगर इस सेल में मिलेंगे तो आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Redmi K20 Pro

Redmi K20 Pro

रेडमी कंपनी के इस फोन को फ्लिपकार्ट के इस सेल में 22,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन की असल कीमत में 28,999 रुपए है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन की खास बात इसका 48 मेगापिक्सल के कैमरा समेत ट्रिपल कैमरा सेटअप है और स्नैपड्रैगन 885 प्रोससर से लैस है।

Oppo Reno 2 F

Oppo Reno 2 F

इस फोन को 6 अगस्त से 10 अगस्त के बीच में फ्लिपकार्ट पर 28,990 रुपए की जगह सिर्फ 17,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में यूज़र्स को 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इस फोन की खास बात इसका 48 मेगापिक्सल कैमरा समेत इसका क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसके साथ इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

Motorola Razr

Motorola Razr

इस फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 1,24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन की असल कीमत 1,49,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने 25,000 रुपए का डिस्काउंट तो दिया ही है, साथ में अगर यूज़र्स इस फोन के लिए प्रीपेड पेमेंट करेंगे तो उन्हें 20,000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।

इस तरह से इस फोन में कुल 45,000 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन को 5,209 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी खरीदा सकता है। इस फोन की खास बात इसका फ्लिप डिजाइन और डुअल डिस्प्ले है।

iPhone SE और iPhone XR

iPhone SE और iPhone XR

इन दोनों आईफोन को भी इस फ्लिपकार्ट सेल के दौरान अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone SE को इस सेल के दौरान 36,999 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खास बात इसका छोटा साइज और बड़ी पर्फोमेंस है। iPhone XR को भी इस सेल में यूज़र्स 44,999 रुपए की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को यूज़र्स 7,500 रुपए प्रति महीने की दर से नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

iQOO 3

iQOO 3

इस फोन को भी यूज़र्स इस सेल के दौरान 37,990 रुपए की जगह सिर्फ 34,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से इस फोन में भी 3000 रुपए का फायदा यूज़र्स को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेस्य सेल के दौरान होगा। इस सेल के दौरान इस फोन को खरीदने केे लिए 14000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस फोन की खास बात इसका 5G सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल समेत क्वॉड कैमरा सेटअप और 55 वॉट का सुपर फ्लैश चार्ज सपोर्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Budget smartphones are among the bestsellers in the Indian market. Given the advancement in this price category wherein the budget smartphones are available with attractive features and specifications, there is a huge demand for these devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X