Home
News

Flipkart Big Savings Days Sale का हुआ ऐलान, जान लें तारीख से लेकर ऑफर्स और डील्स के साथ सब कुछ

Flipkart Big Savings Days Sale का हुआ ऐलान

Flipkart Big Savings Days Sale: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी रिपब्लिक डे सेल का ऐलान कर दिया है। वॉलमार्ट की कंपनी ने सेल के बारे में अपनी आधिकारिक साइट पर अपडेट किया है। आपको बता दें फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल 15 जनवरी से शुरू होगी और 20 जनवरी तक चलेगी। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स 14 जनवरी की मिडनाइट से ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। अगर आप भी फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स बनना चाहते हैं तो 40 फ्लिपकार्ट सुपरकोइन्स के साथ अप्लाई कर सकते है।

Flipkart Big Savings Days Sale: Deals

फ्लिपकार्ट ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन पर कितनी छूट प्रदान करेगा, लेकिन दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह अन्य डिवाइस पर उपलब्ध होने वाले ऑफर्स और डील्स का खुलासा किया है। कंपनी ने लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर 80% की छूट देने का दावा किया है। इस बीच, फ्लिपकार्ट टीवी, किचन और होम एप्लायंसेज पर 75% तक की छूट दे रहा है।

Flipkart Big Savings Days Sale: Offers

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को उनकी खरीदारी के साथ 5% कैशबैक का लाभ उठाने की अनुमति होगी। इसके अलावा, ई-कॉमर्स चैनल सिटी बैंक और ICICI बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% तत्काल छूट भी दे रहा है। फ्लिपकार्ट का पे लेटर प्रोग्राम भी सेल के दौरान उपलब्ध होगा। कंपनी 1000 रुपये तक के गिफ्ट कार्ड देगी।

मात्र 5000 रुपये में Nothing Phone (1) को बना लें हमेशा के लिए अपना

Nothing Phone (1) को फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है। हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ नथिंग फोन (1) को 25,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। यदि आप एक ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आप डिवाइस पर 1000 रुपये तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और 20,000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। पर ये बात तो आपको भी पता है एक्सचेंज की कीमत आपके फोन पर निर्भर करती है। अगर आपको पुरे 20,000 रुपये मिल जाते है तो फोन की कीमत 5000 रुपये हो जाएगी।

Samsung Galaxy S21 FE 5G को बना सकते है 14,999 रुपये में अपना

अभी की बात करें तो सैमसंग फोन 34,999 रुपये में बिक रहा है जिसके बाद ICICI बैंक और सिटी बैंक कार्ड पर 10% छूट मिलेगी और फोन की कीमत 33,999 रुपये हो जाएगी। अब आपको बता दें इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और 20,000 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। पर ये बात तो आपको भी पता है एक्सचेंज की कीमत आपके फोन पर निर्भर करती है। अगर आपको पुरे 20,000 रुपये मिल जाते है तो फोन की कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी। वैसे Samsung Galaxy S21 FE 5G कीमत 49,999 रुपये है।

Flipkart Big Savings Days Sale: कम समय में ज्यादा की बचत

फ्लिपकार्ट का दावा है कि फ्लिपकार्ट के बिग सेविंग्स डेज इवेंट के दौरान सुबह 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे नए ऑफर पेश किए जाएंगे। इसके अलावा आपको बता दें फ्लिपकार्ट सेल दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच प्रोडक्ट्स पर सबसे कम कीमतों की पेशकश करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Big Savings Days Sale: E-commerce giant Flipkart has announced its Republic Day Sale. Walmart's company has updated about the sale on its official site. Let us tell you that Flipkart Big Saving Days Sale will start from January 15 and will run till January 20.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X