Flipkart Big Savings Days Sale: आज रात से ही मिलेगा गणतंत्र दिवस का खास ऑफर
Flipkart Big Savings Days सेल की शुरुआत होने वाली है। इस सेल की शुरुआत 20 जनवरी को होगा जो 24 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल को गणतंत्र दिवस के असवर पर आयोजित किया जा रहा है। इस वजह से इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एक खास टैगलाइन रखी है। उसमें लिखा है, "Parade of Offers For Shoppers".

इस सेल के दौरान यूज़र्स को काफी सारे प्रॉडक्ट्स पर बड़ा और बढ़िया डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस सेल में यूज़र्स को भरपूर फायदा देने के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत यूज़र्स को 10% का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए यूज़र्स ईएमआई ट्रांजैक्शन का भी फायदा होगा।
फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए...
इस सेल की शुरुआत 20 जनवरी से होगी लेकिन जो लोग फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर्स हैं, उसके लिए यह सेल एक दिन पहले यानि 19 जनवरी की शुरुआती मिनट से ही शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर हैं तो आप इस सेल का फायदा आज मध्यरात्रि 12 बजे से ही उठा पाएंगे।
इस सेल में स्मार्टफोन्स के ऊपर सभी यूज़र्स को जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल के दौरान Realme 7 को 13,999 रुपए को शुरुआती कीमत, Realme 6 को 12,999 रुपए की शुरुआती कीमत, Samsung F41 को 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत और iPhone 11 को 48,999 रुपए की शुरुआती कीमत से बेचा जाएगा।
इलेक्ट्रोनिक आइटम्स पर भरपूर डिस्काउंट
इस सेल के बारे में कंपनी ने जो वेबपेज बनाया है, उसके मुताबिक यूज़र्स को 80% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। हेडफोन्स और स्पीकर्स को खरीदने पर यूज़र्स को 70% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा रियलमी के वियरेबल्स को खरीदने पर 50% तक का ऑफ यूज़र्स को मिल सकता है। लेपटॉप खरीदने पर 40% तक का ऑफ यूज़र्स को इस सेल के दौरान मिल सकता है।
वहीं ट्रीमर्स खरीदने पर भी 299 रुपए तक का डिस्काउंट यूज़र्स को मिल सकता है। स्मार्ट टीवी और साधारण टीवी खरीदने पर भी यूज़र्स को 75% तक का डिस्काउंट इस सेल के दौरान मिल सकता है। आपको बता दें कि इसी तरह इस सेल के दौरान यूज़र्स को फैशन, किचन आइटम्स, ब्यूटी, फूड, टॉय जैसे कई चीजों पर भरपूर डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








