Home
News

Honor 9 Lite पर मिल रहा है रु का डिस्काउंट, ऑफर लिमिटेड

By Neha Kashyap

प्रीमियर ग्लास डिजाइन के साथ आने वाला हॉनर का पॉपुलर स्मार्टफोन Honor 9 Lite एक बार फिर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बार इस फोन पर डिस्काउंट भी मौजूद है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन किया है।

Honor 9 Lite First impression (Hindi)

ये सेल 13 मई से शुरू हो चुकी है, जो 16 मई तक चलेगी। इस सेल में हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

Honor 9 Lite पर मिल रहा है रु का डिस्काउंट, ऑफर लिमिटेड

हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए है। फ्लिपकार्ट सेल में इस स्मार्टफोन को 2000 रुपए डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि ये डिस्काउंट सिर्फ तभी वैलिड है, जब आप एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खऱीदारी करते हैं।

हॉनर 9 लाइट हॉनर का बेस्ट लुकिंग स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। हाल ही में एंड्रॉइड अपडेट के जरिए इस फोन पर फेस अनलॉक फीचर आया है, जिसे चेहरे के जरिए अनलॉक किया जा सकता है।

बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल में न सिर्फ हॉनर बल्कि सभी प्रॉडक्ट पर एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर प्रॉडक्ट की कीमत का 10 परसेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के लिए प्रॉडक्ट की कीमत कम से कम 4,999 रुपए होनी चाहिए। साथ ही यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा 1,599 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 9 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Honor 9 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह एक डूअल सिम सपोर्ट स्मार्टफोन है जो कि एंड्रायड 8.0 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित EMUI 8.0 पर काम करता है. इस फोन में 5.65 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 1080*2160 पिक्सल है. फोन का डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है.

इस फोन में हुवावे HiSilicon किरिन 659 ऑक्टा कोर SoC दिया गया है. ये 3GB/4GB रैम व 32/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट्स में आता है, जिन्हें माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Honor के इस अपकमिंग स्मार्टफोन 9 Lite की एक और खासियत है इसका कैमरा, यह फ्रंट और बैक दोनों ओर डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

इसमें दोनों साइड 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं रियर कैमरा PDAF ऑटोफोकस फीचर के साथ आता है और इसके साथ LED फ़्लैश लाइट भी दी गई है. यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ आता है, कंपनी के मुताबिक यह फोन 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. ऑनर का कहना है कि यह 2 घंटे 20 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है.

फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं. कंपनी ने इस फोन को इंडिया में 10,999 रुपए में लॉन्च किया था और अब फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता फोन बन गया है.

 
Best Mobiles in India

English summary
The Honor 9 Lite is now available for Rs 8,999 on Flipkart as a part of Flipkart Big Shopping Days 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X