Flipkart Big Shopping Days 2019: सबसे ज्यादा डिस्काउंट में मिल रहे 5 बेस्ट स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट पर इस वक्त सेल चल रही है। ये सेल कल से शुरू हुई है। इस सेल का नाम Flipkart Big Shopping Days Sale है। ये सेल 1 दिसंबर से शुरू हुई है और 5 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान यूज़र्स को स्मार्टफोन समेत घर के सभी जरूरतमंद चीजों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करके खरीदारी करेंगे तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

हालांकि इस 10% डिस्काउंट को पाने के लिए आपको कम से कम 4999 रुपए की खरीदारी करनी होगी और अधिक से अधिक 1250 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा भी घरेलू प्रॉडक्ट्स और इलेक्ट्रोनिक आइटम्स पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स मिलेंगे। आइए आपको हम कुछ खास स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं, जिनपर इस सेल के दौरान अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है।
Redmi K20
शाओमी का ये पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ टाइम पहले ही लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपए है लेकिन इस सेल में इस फोन को आप 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
Realme 5 Pro
रियलमी ने अपने इस फोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को भी फ्लिपकार्ट की इस सेल में 12,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम का वेरिएंट मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपए और 8 जीबी रैम वेरिएंट 15,999 रुपए में मिल रहा है। आपको बता दें कि इस फोन के सभी वेरिएंट पर 2000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप इस फोन को खरीदते समय बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स भी पा सकते हैं।
Redmi Note 7 Pro
बजट स्मार्टफोन की लिस्ट में सबसे बढ़िया स्मार्टफोन्स में से एक स्मार्टफोन शाओमी Redmi Note 7 Pro है। इस स्मार्टफोन को इस सेल में 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम वाला वेरिएंट मिलेगा।
आपको बता दें कि इस फोन की असल कीमत 15,999 रुपए है लेकिन कंपनी ने पिछले महीने इस फोन की कीमत में कटौती की थी और अब ऑफर्स के साथ आपको ये फोन 5,000 रुपए कम कीमत में मिल रहा है। इस तरह से इस फोन के अन्य वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन में आपको बैंक छूट और 10,800 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा।
Google Pixel 3a
अगर आप गूगल स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस सेल में कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका है। Google Pixel 3a स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको इस सेल में सिर्फ 29,999 रुपए देने होंगे। इस कीमत में Google Pixel 3a का शुरुआती वेरिएंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन पर यूज़र्स को 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी अलग से मिल रहा है।
Vivo Z1 Pro
वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को भी हाल ही में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान 12,990 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा रहा है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम वाला वेरिएंट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में भी 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस स्माार्टफोन पर भी यूज़र्स को 10,800 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं बैंक कार्ड से ट्राजैक्शन करने पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








