फ्लिपकार्ट सेल के दूसरे दिन इन स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट

फ्लिपकार्ट ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए Big Shopping Days sale का आयोजन किया है। ये सेल 7 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 9 दिसंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट इस सेल में कई हैंडसेट पर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स पेश कर रहा है। हमने आपको इस सेल के शुरू होने के पहले कुछ स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ड डील के बारे में बताया था। आज इस सेल के दूसरे दिन हम आपको टॉप 5 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिन पर फ्लिपकार्ट सेल में ऑफर्स मिल रहे हैं।

Oppo F3 Plus-
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Oppo F3 Plus को 6,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ओप्पो एफ3 प्लस को यहां से 24,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 8,000 रुपए की छूट, नो-कोस्ट ईएमआई, बाए बैक गारंटी जिसमें एक्सचेंज पर 50 प्रतिशत की छूट, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं। साथ ही आइडिया की तरफ से 443 रुपए के टैरिफ प्लान में 84जीबी डाटा और 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
Moto C Plus-
लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला के Moto C Plus को फ्लैट 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को यहां से 5,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 5,500 रुपए तक का डिस्काउंट, नो-कोस्ट ईएमआई, बाए बैक गारंटी, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं।
Mi Max 2-
Mi Max 2 पर इस सेल में 2,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां से इस फोन को सिर्फ 14,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही 14,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर, नो-कोस्ट ईएमआई, बाए बैक गारंटी, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स का लाभ लिया जा सकता है।
Vivo V7 Plus-
Vivo V7 Plus स्मार्टफोन पर इस सेल में 20,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। आइडिया इस फोन पर 443 रुपए के टैरिफ प्लान में फ्लैट 84जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग 84 दिनों के लिए दे रही है। इसके अलावा नो-कोस्ट ईएमआई, बाए बैक गारंटी, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं।
HTC U Ulta-
फ्लिपकार्ट सेल में एचटीसी ने U Ulta स्मार्टफोन पर 33,991 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को यहां से सिर्फ 28,999 रुपए रह में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन पर 18,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। साथ ही फ्लिपकार्ट नो-कोस्ट ईएमआई, बाए बैक गारंटी, एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10 परसेंट फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स भी पेश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








