Home
News

6 दिसंबर से शुरू होगा Flipkart Big Shopping Days

भारत में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। बहुत सारे लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा करने लगे है और खरीददारी भी करते हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियों ने भी अपनी भागीदारी बढ़ा दी है। आय दिन ई-कॉमर्स कंपनियां किसी ना किसी सेल का आयोजन करते रहती है। फ्लिपकार्ट एक बार फिर सेल आयोजित करने जा रही है। इस सेल का नाम Flipkart Big Shopping Days होगा।

6 दिसंबर से शुरू होगा Flipkart Big Shopping Days

यह सेल 6 दिसंबर को शुरू होगी और 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान कई कैटेगरी के प्रॉडक्ट्स पर छूट दी जाएगी। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने बैंक से साझेदारी की है। सेल के दौरान HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि यह ऑफर EMI पर भी लागू होगा। इसके अलावा सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भी कई ऑफर्स मिलेंगे। आइए कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स पर नजर डालते हैं।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro

हाल ही में लॉन्च होने वाले Redmi Note 6 Pro इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। 6 से 8 दिसंबर को Flipkart Big Shopping Days के दौरान हर दिन Redmi Note 6 Pro को दोपहर 12 बजे सेल में पेश किया जाएगा। इस सेल में आप कुछ ऑफर्स के साथ इस नए फोन को खरीद पाएंगे।

इस फोन में 6.26-इंच फुल एचडी+ नॉच डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और 64जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा का सेटअप भी है। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया था। एक 4GB रैम जिसकी कीमत 19,999 रुपए है, और दूसरा 6GB रैम वाला जिसकी कीमत 15,999 रुपए है।

Realme C1

इस लिस्ट में दूसरा स्मार्टफोन रियलमी का सी 1 है। इस फोन की कीमत 7,999 रुपए है लेकिन सेल के दौरान इस यूजर्स 500 रुपए की छूट के साथ खरीद पाएंगे। इस फोन में 6.2-इंच नॉच डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट, 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है।

Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus का नाम भी इस लिस्ट में है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस सेल के दौरान खरीद सकते हैं। इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपए है लेकिन इस सेल के दौरान आप इसे 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। लिहाजा ग्राहकों को इस फोन में 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके साथ ही इसमें हीलियो पी60 प्रोसेसर भी शामिल है।

इन सभी के अलावा भी इस सेल के दौरान Poco F1 (6GB RAM+64GB storage), Realme 2, Realme 2 Pro, Asus Zenfone Lite L1 समेत बहुत सारे स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now a days e-commerce companies keep organizing any cell. Flipkart is going to organize the cell once again. The name of this cell will be Flipkart Big Shopping Days. The sale will start on December 6 and run till 8 December. During this cell, many categories of products will be exempted.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X