आज रात खत्म होगा Flipkart Black Friday सेल; iPhone 11, Pixel 7 जैसे स्मार्टफोन पर बंपर डिस्कॉउंट

ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लैक फ्राइडे सेल चला रहा है। सेल आज रात समाप्त हो रही है। चल रही सेल के हिस्से के रूप में, खरीदार आईसीआईसीआई बैंक कार्ड, कोटक बैंक कार्ड और सिटी बैंक कार्ड का उपयोग करके स्मार्टफोन खरीद पर 12% तक छूट प्राप्त कर सकते हैं।
सेल के दौरान ई-टेलर एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रहा है। फ्लिपकार्ट पे लेटर खरीदने का विकल्प भी है। फ्लिपकार्ट कई प्रोडक्ट पर अच्छे ऑफर दे रहा है जिनमें Google Pixel 7, iPhone 11, Nothing Phone (1) शामिल हैं। यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन चुनिंदा ऑफर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (1)
नथिंग फोन (1) का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल 2022 पर 27,499 रुपये में बिक रहा है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 जी + प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी + स्क्रीन है। यह 4,500mAh की बैटरी से लैस है और Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। हैंडसेट में सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है।

Google Pixel 7
Google Pixel 7 फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये में लिस्टेड है। मौजूदा बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ फोन को 51,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन कंपनी के अपने Tensor G2 प्रोसेसर से लैस होता है और इसमें 4,270mAh की बैटरी होती है। खरीदारों को 50MP के मेन कैमरे और 12MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ एक डुअल कैमरा मिलेगा।

Motorola Edge 30 Ultra 5G
फ्लिपकार्ट पर बाल्क फ्राइडे सेल के दौरान मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा 5जी को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को भारत में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इच्छुक खरीदारों को मोटोरोला के इस हैंडसेट पर केवल 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। यह कीमत 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 200 एमपी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Apple iPhone 11
Apple iPhone 11 (64GB स्टोरेज) वेरिएंट 43,900 रुपये के बजाय 39,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर 17,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन A13 बायोनिक चिप प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना एचडी डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








