Flipkart लेकर आया बिग सेल, त्यौहारों पर बंपर छूट के साथ खरीदें अपने पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
अगस्त का महीना सभी भारतीयों के लिए उत्साह से भरपूर होता है, क्योंकि इस महीने से त्यौहार की शुरुआत हो जाती है जैसे- Independence Day, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि। त्यौहारों के साथ ही भारत के शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी सेल की शुरुआत हो जाती है।
बता दें कि भारत के सबसे बड़े शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स से एक Flipkart ने 1 अगस्त की मध्यरात्रि से ही धमाकेदार सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल का नाम Big Bachat Days Sale है, जो कि 5 अगस्त 2024 तक चलने वाली है। इतना ही नहीं इन 5 दिनों में ग्राहकों को बहुत सारी शानदार डील्स मिलने वाली है। चलिए जानते हैं इस 5 दिवसीय सेल के दौरान फ्लिपकार्ट आपको क्या डील्स और ऑफर्स दे रहा है।

Flipkart सेल के दौरान मिलने वाली डील्स और ऑफर्स
इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, घरेलू सामान और भी बहुत कुछ पर शानदार डील्स मिल रही है। इस सेल के दौरान यूजर्स HDFC Bank, HSBC Bank, IDFC First Bank और One Card से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें हर आइटम्स पर 10% का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा।
इस सेल में ग्राहकों के बंपर छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और कई बेहतरीन डील मिलेगी। Flipkart पर पिछले साल की तरह ही इस साल भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई नए ऑफर्स और प्रोडक्ट्स को लाने की भी तैयारी चल रही है।
नई टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन पर बंपर छूट
अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम की तलाश में हो, तो इस सेल में आपको सबसे अद्भुत ऑफर मिलेंगे। स्मार्टफोन्स के लिए Apple, Samsung, Xiaomi और OnePlus जैसे कई बड़े ब्रांड्स पर स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन और लैपटॉप्स पर भी शानदार डील्स मिलने जा रही है।
Amazon भी लेकर आएगा सेल
Amazon ने भी अभी तक सेल के बारे में किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Flipkart द्वारा सेल के ऐलान के बाद Amazon भी जल्द ही नई सेल अपने ग्राहकों के लिए पेश कर सकता है और सेल में कई बेहतरीन डील्स भी लेकर आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








