फादर्स डे ऑफर- 6,800 रुपए में खरीद लीजिए iPhone 6
समर सेल के बाद फ्लिपकार्ट एक बार फिर अपने कस्टमर्स को बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इन ऑफर्स में आप केवल 6,800 रुपए में iPhone 6 खरीद सकते हैं।
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट फादर्स डे के मौके पर अपने कस्टमर्स को कई सारे ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स में डिस्काउंट से लेकर फोन एक्सचेंज तक शामिल हैं। फ्लिपकार्ट ने अब आईफोन 6 खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए खास डिस्काउंट रखा है। iPhone 6 पर दिए जा रहे सभी डिस्काउंट को जोड़ लिया जाए, तो ये फोन सिर्फ 6,800 रुपए में आप घर ला सकते हैं।

समर सेल के बाद फ्लिपकार्ट अब फादर्स डे पर अपने कस्टमर्स को इंट्रस्टिंग ऑफर्स दे रही है। Flipkart पर करीब 15,000 रुपये की भारी छूट के साथ iPhone 6 बेचा जा रहा है।
बता दें कि iPhone 6 का यह मॉडल 16GB वाला है और इसका एमआरपी (अधिकतम बिक्री मूल्य) 36,999 रुपये है।
डिस्काउंट के अलावा iPhone 6 को खरीदने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए iPhone 6 लेने पर बिना ब्याज वाली ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। तीन और छह माह के लिए SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स इस फोन को ब्याज मुक्त ईएमआई के जरिये खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं, तो iPhone 6 खरीदने पर Flipkart पर 5 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं।

इसके अलावा iPhone 6 खरीदने पर Flipkart शानदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इसमें पुराने फोन के बदले में अधिकतम 15,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। अगर कोई यूजर 15,000 रुपये एक्सचेंज में बचा लेता है और फिर उसके बाद Axis Bank Buzz कार्ड से 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपये) का डिस्काउंट ले लेता है, तो उसे यह फोन केवल 6,800 रुपये की कीमत में ही मिल जाएगा।
हालांकि Flipkart पर यह छूट सीमित समय के लिए ही है और केवल 8 से लेकर 10 जून तक ही iPhone 6 को इस कीमत पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। अगर आप इस फादर्स डे अपने पिता को एक खूबसूरत और दमदार फीचर वाला फोन देने का सोच रहे हैं, तो iPhone 6 से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








