फ्लिपकार्ट लाया कैशलैस payday सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेंगे ऑफर्स
फेस्टिवल के मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्टमर्स के लिए सेल पेश करती हैं, जिनमें डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदारी कर कस्टमर्स फेस्टिवल इंजॉय कर सकते हैं। अमेजन और शॉप क्लू जैसी वेबसाइट के अलावा होली के मौके पर फ्लिपकार्ट भी अपने कस्टमर्स के लिए कैशलैस पेडे सेल लेकर आई है।
इस सेल में कस्टमर्स को इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स सहित सभी प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि ये सेल 1 मार्च से शुरू हो चुकी है और कंपनी ने इसे लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया है।

फ्लिपकार्ट कैशलैस पे डे सेल का फायदा सिर्फ एक से दो मार्च तक लिया जा सकता है। इस सेल में स्मार्ट टीवी, पावर बैंक, स्मार्टफोन, होम एप्लायंसेज, फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप अपने लिए डिस्काउंट के साथ बजट में पावर बैंक खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है।
फ्लिपकार्ट पावर बैंक पर बेस्ट डील ऑफर कर रहा है। इस सेल में Ambrane कंपनी के 12500 mAh बैटरी वाले पावर बैंक को आप 799 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा वीडियोकोन 6000 mAh पावर बैंक को 499 रुपए में खरीद सकते हैं।

अगर आप लंबे वक्त से स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की ये सेल आपके लिए कई ऑप्शन लेकर आती है। इस सेल में आप Intex Avoir 80 cm स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर 1,389 हर महीने की ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के तहत 8000 रुपए की छूट भी मिल रही है।
सैमसंग 80 cm (32 inch) HD Ready एलईडी टीवी को फ्लिपकार्ट की इस सेल में 37 परसेंट डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी वास्तविक कीमत 28900 रुपए है।
इस सेल में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से खरीदारी करने पर यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर मौजूद प्रॉडक्ट पर 10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 परसेंट एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल का फायदा सिर्फ 2 मार्च तक लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







