Home
News

डिजिफ्लिप प्रो टैबलेट : रस्‍ते का माल सस्‍ते में

By Rahul

फ्लिपकार्ट ने डिजिफ्लिप प्रो नाम का पहला एंड्रायड टैबलेट कुछ दिनों पहले लांच किया था। 7 इंच के डिजिफ्लिप प्रो में एंड्रायड जैलबीन ओएस दिया गया है जो अब पुराना हो चुका है ऊपरसे इसे अपग्रेड के बारे में कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है। साथ ही इसमें दी गई 7 इंच की स्‍क्रीन क्‍वालिटी इतनी अच्‍छी नहीं है। अगर टैबलेट बॉडी की बात करें तो ये सस्‍ती प्‍लास्‍टिक सा दिखता है।

पढ़ें: क्‍या होता है अगर एक कलाकार और फोटोग्राफर मिल जाएं

हालाकि फ्लिपकार्ट ने इसमें सभी फीचर देने की कोशिश की है जिसकी वजह से इसमें 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा, 1 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। अब 9,999 रुपए में हर चीज मिलना बेहद मुश्‍किल है। वहीं दिन पर दिन बढ़ते कंपटीशन की वजह से पहले से ही मार्केट में इस रेंज के कई टैबलेट मौजूद हैं। आईए देखते हैं क्‍या बाजार में फ्लिपकार्ट का टैबलेट टिक पाएगा।

पढ़ें: तस्‍वीरों की जुबानी अनोखी दोस्‍ती की कहानी

प्रो XT712टैब में दिए गए फीचर

एंड्रायड 4.2.2 जैलीबीन ओएस
7 इंच की स्‍क्रीन
वॉयस कॉल फीचर
1280 x 800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
क्‍वॉड कोर 1.3 गीगाहर्ट प्रोसेसर
16 जीबी रैम
5 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा, 1 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा
3000 एमएएच बैटरी
1 साल की वारंटी
कीमत- 9,999 रुपए

<center><iframe width="100%" height="510" src="//www.youtube.com/embed/ZJnAMX6cZjo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

डिजिफ्लिप प्रो खरीदने पर आपको साथ में 1199 रुपए का प्‍लेट्रॉनिक्‍स ML2 ब्‍लूटूथ हेडसेट फ्री मिलेगा साथ ही डिजिफ्लिप का एक टैबलेट बुक कवर भी 50 प्रतिशत डिस्‍काउंट के साथ दिया जाएगा। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट में मोबाइल ऐप से शापिंग करने के लिए 5300 रुपए और ट्राइ एंड बॉय का 1 महिने सबस्‍क्रिप्‍शन दिया गया जाए जिसके तहत आप कोई प्रोडेक्‍ट को प्रयोग करने के बाद खरीद सकते हैं। टैब के साथ आपको 1 महिने का फ्री फ्लिपकार्ट फस्‍ट व्‍यू का सब्रस्‍क्रिप्‍शन भी मिलेगा जिसकी मदद से आपको किसी भी प्रोडेक्‍ट पर शिपिंग चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप ईबुक पढ़ने के शौकीन है तो 2300 रुपए की फ्री ई बुक भी टैब के साथ दी जाएंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X