बड़े ऐलान के साथ भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने जा रहा है फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट पर कुछ बड़ा आने वाला है, जो आपका स्मार्टफोन खरीदने और इस्तेमाल करने के तरीके को बदलकर रख देगा। घरेलू मार्केट और ग्लोबल लेवल पर अपने आगामी नए वेंचर से लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबको हैरान कर दिया है।
फ्लिपकार्ट के गेम चेंजिंग ऐलान को अभी से लोगों का शानदार समर्थन मिल रहा है और इसके लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर एक डेडिकेट पेज भी नजर आ रहा है। इस पेज पर टैग लाइन "Something So BIG" नजर आ रही है।

फ्लिपकार्ट सीईओ, कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर एक शॉर्ट वीडियो में फ्लिपकार्ट की पार्टनरशिप के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। कल्याण ने अपने शब्दों में कहा कि फ्लिपकार्ट के लिए ये शुरुआत काफी खास है।

जैसा कि आप वीडियो से समझ सकते हैं, यह स्पष्ट रूप से टेक दिग्गज एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के जरिए स्मार्टफोन मार्केट को बदलने जा रहा है। कंपनी ने अपने फैन्स को इसकी जानकारी एक टीजर में दी थी, जिसमें साफतौर पर कहा गया कि फ्लिपकार्ट पर कुछ बड़ा जल्द आने वाला है। ये खबर देखते ही देखते हर तरफ फैल गई और अब ट्विटर और ऑनलाइन दुनिया में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

रूमर्स और अटकलों के बीच ये खबरें आने शुरू हो गई कि फ्लिपकार्ट एक स्मार्टफोन ब्रांड के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए साझेदारी करने जा रहा है। ये ब्रांड हुवावे, वनप्लस या शाओमी भी हो सकता है। ये स्मार्टफोन ब्रांड इंडियन मार्केट में अपने फ्लैगशिप प्रॉडक्ट लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप कस्टमर्स को बेस्ट डील और ऑफर प्राप्त करने का मौका देती है।

इस टीजर में सिर्फ यही नहीं बल्कि ये संभावना है कि फ्लिपकार्ट वनप्लस और गूगल के साथ आगामी प्रॉडक्ट के लिए साझेदारी कर सकता है। इस एक्सक्लूसिव पार्टनशिप का ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।


इसके अलावा जिस चीज ने हमारा सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है, वो एक क्रिएटिव बिटकॉइन है, जो इंटरनेशनल मार्केट में फ्लिपकार्ट के लिए एक अवसर तैयार करेगा। हम ये जानते हैं कि फ्लिपकार्ट हमेशा से टेक्नोलॉजी में आगे रहा है, लेकिन क्रिप्टोकरंसी के साथ पार्टनरशिप कंपनी और कस्टमर्स के लिए गेम चेंजिंग साबित हो सकती है।

मौजूदा भारतीय वित्तीय बाजार की गतिशीलता देखने पर पता चलता है कि फ्लिपकार्ट के लिए इस एरिया में आने की संभावना बहुत ज्यादा नहीं है। #BigOnFlipkart कैंपेन फिलहाल फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर जारी है। फिलहाल इसके लिए आपको कुछ देर और इंतजार करना होगा, क्योंकि 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट कुछ बिल्कुल नया ऐलान करने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








