Flipkart की Diwali Sale में फिर मचा हंगामा! Nothing Phone 3 ऑर्डर कैंसिल होने से यूजर्स भड़के
Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 को लेकर यूजर्स की शिकायतें थमी भी नहीं थीं कि अब कंपनी की Diwali Sale ने फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार मामला Nothing Phone 3 से जुड़ा है, जिसे खरीदने वाले ग्राहकों के ऑर्डर बिना किसी नोटिफिकेशन या वैध कारण के रद्द किए जा रहे हैं। पहले iPhone 16 सीरीज ऑर्डर कैंसिलेशन से यूजर्स का भरोसा हिला था, और अब वही गलती दोहराई जा रही है।

iPhone 16 के बाद अब Nothing Phone 3 विवाद
पिछले महीने Big Billion Days Sale के दौरान Flipkart को तब भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी जब बड़ी संख्या में यूजर्स के iPhone 16 और iPhone 16 Pro ऑर्डर्स अचानक कैंसिल कर दिए गए थे। कंपनी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिससे सोशल मीडिया पर नाराजगी फूट पड़ी थी। अब, Diwali Sale 2025 में वही कहानी दोहराई जा रही है, बस किरदार बदल गया है।
इस बार विवाद का केंद्र Nothing Phone 3 है, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। इस फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,999 की कीमत पर आया था। लेकिन Flipkart ने अपनी Diwali Sale में अचानक यह फोन ₹39,999 में उपलब्ध कराने की घोषणा की। इतनी बड़ी कीमत में कटौती सुनकर यूजर्स टूट पड़े और कुछ ही मिनटों में स्टॉक खत्म हो गया।
यूजर्स को मिला कैंसिलेशन का झटका
जैसे ही लोगों ने खुशी-खुशी ऑर्डर कन्फर्म किए, उन्हें झटका लगा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उनके Nothing Phone 3 ऑर्डर्स बिना किसी कारण के कैंसिल कर दिए गए। कुछ को 'incorrectly listed price' का बहाना दिया गया, जबकि कुछ को तो कोई कारण ही नहीं बताया गया।
टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स (X) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया कि जिसमें उन्होंने ₹26,000 में Nothing Phone 3 का ऑर्डर प्लेस किया था, लेकिन बाद में वो भी कैंसिल कर दिया गया। वहीं कुछ ग्राहकों का कहना था कि उन्होंने जब 'Flipkart Minutes' फीचर के जरिए ऑर्डर किया तो उन्हें फोन डिलीवर हो गया, यानी कुछ ऑर्डर्स पूरे हुए, जबकि बाकी रद्द कर दिए गए।
'सेल नहीं, सिरदर्द है!
कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि Flipkart की इन "बॉम्ब प्राइस सेल्स" के पीछे अब सिर्फ confusion और frustration बचा है। एक यूज़र ने बताया कि उनका ऑर्डर आठ बार पिकअप में फेल हुआ और चार दिनों बाद कैंसिल कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब Flipkart को ऐसी शिकायतों का सामना करना पड़ा हो।
Big Billion Days में भी ठीक यही हालात बने थे, हजारों लोगों के iPhone ऑर्डर्स रद्द हुए, कुछ को गलत डिलीवरी मिली, और बाकी को कोई जवाब नहीं मिला। बावजूद इसके, ऐसा लगता है कि Flipkart ने उन गलतियों से कोई सबक नहीं लिया है।
असली समस्या क्या है?
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Flipkart की सबसे बड़ी समस्या लॉजिस्टिक्स और इन्वेंट्री मैनेजमेंट है। जब कोई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इतने बड़े डिस्काउंट के साथ लाखों यूज़र्स को आकर्षित करता है, तो ऑर्डर मैनेजमेंट में पारदर्शिता और स्थिरता बेहद जरूरी होती है। लेकिन Flipkart बार-बार इस टेस्ट में फेल हो रहा है।
यदि कंपनी समय रहते अपने सिस्टम्स को ठीक नहीं करती, तो यह गलती उसके लिए लंबे समय में महंगी साबित हो सकती है। ग्राहक अब सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी असंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं और कई यूज़र्स का कहना है कि वे अब Amazon या अन्य प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट हो जाएंगे।
भरोसे की राह मुश्किल
Flipkart के लिए यह Diwali Sale उसके लिए ग्राहकों का भरोसा दोबारा जीतने का एक मौका थी। लेकिन iPhone 16 के बाद Nothing Phone 3 कैंसिलेशन ने उसकी साख को और कमजोर कर दिया है।
कंपनी को यह समझना होगा कि केवल "लुभावने ऑफर्स" ही नहीं, बल्कि भरोसा और सेवा की पारदर्शिता ही लंबे समय तक ग्राहकों को जोड़े रख सकती है। फिलहाल के हालात देखकर यही कहा जा सकता है कि Flipkart के लिए आगे का रास्ता उतना आसान नहीं है, और अगर उसने अब भी कुछ नहीं सीखा, तो उसके प्रतिद्वंद्वी इसका पूरा फायदा उठाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








