Flipkart Diwali Sale: OMG! iPhone 13 पर मिल रहा 28000 रुपये का छप्परफाड डिस्काउंट

Flipkart Diwali Sale: यदि आप अपने फोन अपग्रेड करने के बारे में सोच रहें है, तो यह Flipkart Diwali Sale एक शानदार अवसर हो सकता है। पर वही अगर आप iPhone 13 लेने की सोच रहें है तो लगता है भगवान ने आपकी सुन ली है क्योंकि फ्लिपकार्ट दीवाली सेल (Flipkart Diwali Sale) का आज आखिरी दिन है और इस सेल से आप iPhone 13 को 28 हजार रुपये तक की छूट पर खरीद सकते है. आइए जानते है कैसे..
Apple का फ्लैगशिप, iPhone 13, फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म पर दिवाली सेल के एक हिस्से के रूप में, स्मार्टफोन 69,990 रुपये के MRP से नीचे, 59,990 रुपये में सेल में उपलब्ध है। इसके अन्य स्टोरेज मॉडल - 256GB और 512GB की कीमत में भी कटौती की जा रही है। वे 67,990 रुपये और 86,990 रुपये में उपलब्ध है।
iPhone 13: ऐसे पाएं 28000 रुपये की छूट
सेल डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करके iPhone 13 को और सस्ते में ले सकते है। हालांकि, यूजर्स 16,900 रुपये की एक्सचेंज डील का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद के मुताबिक पुराने स्मार्टफोन की कीमत कंडीशन पर निर्भर करेगी। तो आप iPhone 13 को 41,840 रुपये में ले सकेंगे. इस तरह कुल मिलाकर आप iPhone 13 पर 28,060 रुपये का डिस्काउंट पा सकते है। हालांकि, iPhone 13 के बेस 128GB स्टोरेज विकल्प पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं है।
iPhone 14 iPhone 13 के समान है
IPhone 13 कई रंगों में उपलब्ध है। जैसे लाल, काले, नीले, सफेद और गुलाबी रंगों के बीच अपना पसंद का रंग चुन सकते है। अगर आप iPhone 14 Series और iPhone 13 के बीच सोच में है कि कौन सा फोन लिया जाएं तो नया iPhone 14 iPhone 13 के समान है। कैमरा डिपार्टमेंट में मामूली बदलाव को छोड़कर, दोनों फोन कमोबेश एक जैसे परफॉर्मेंस देते है। डिजाइन के मामले में दोनों फोन एक जैसे है।

iPhone 13 Specifications
iPhone 13 6.1-इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह A15 बायोनिक चिपसेट से लेस है। इसमें पीछे की तरफ दो 12-MP के कैमरे है, और फ्रंट में 12-MP का सेल्फी कैमरा है। यह 5G और MagSafe वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। अफसोस की बात है कि iPhone 13 में अभी भी चार्जिंग के लिए लाइटिंग पोर्ट शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications







